
रामपुर: वेलेंटाइन वीक आज से शुरू हो गया है, दुनिया भर में प्यार का पर्व 14 फरवरी को मनाया जाता है। ऐसे में इन दिनों प्यार की कई दस्तानों को याद किया जाता है। कुछ ऐसी ही कहानी मोदी सरकार में कैबिनते मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और उनकी पत्नी सीमा नकवी की है। इन दोनों ने उस दौर में न सिर्फ प्यार किया बल्कि एक दूसरे के बंधन में भी बंध गए, जब कोई सोच भी नहीं सकता। इलाहबाद यूनिवर्सिटी से शुरू हुई लव स्टोरी आज सफल वैवाहिक जीवन जी रहे हैं।
Rose Day 2020: 'प्यार के त्यौहार' पर भी पड़ी महंगाई की मार, इतने रुपये के मिले गुलाब- Video
कॉलेज से शुरू हुआ प्यार
मुख्तार अब्बास नकवी के नजदीकियों के मुताबिक मुख्तार अब्बास नकवी और उनकी वाइफ सीमा की लव स्टोरी कॉलेज के दिनों में शुरू हुई थी। बेबाक तरीके से बात रखने, स्पष्ट विचार और कॉलेज के निडर लीडर रहे नकवी के पर्सनैलिटी ने सीमा के दिल में जगह बना ली थी। मुख्तार अब्बास नकवी मुस्लिम परिवार से थे तो सीमा हिंदू। खुद नकवी अपनी इस लव स्टोरी के बारे में बस इतना कहते हैं - ‘चलते-चलते यूं ही कोई मिल गया था, सरे राह चलते-चलते।
नजीर: सहारनपुर के किसानों ने विश्वविद्यालय के लिए दे दी 40 एकड़ जमीन
सीमा थीं शर्मीली
इन दोनों की लव स्टोरी इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में तीन दशक पहले 1982 में पढ़ाई के दौरान शुरू हुई। जहां कॉलेज में नकवी एक अच्छी पर्सनैलिटी वाले नेता के रूप में जाने जाते थे, जबकि सीमा एक शर्मीली लड़की थीं। सीमा ना तो लड़कों से बात करती थीं और न किसी लड़के के साथ अपना नाम जुड़ना उन्हें पसंद था। लेकिन स्वभाव में अंतर होने के बावजूद दोनों को एक-दूजे से प्यार हो गया।
परिवार था खिलाफ
सीमा की फैमिली को यह रिश्ता पसंद नहीं था। सीमा की मां सिरे से इस रिश्ते के खिलाफ थीं। सीमा को मुख्तार से मिलने के लिए भी मना कर दिया था। इसलिए सीमा एक्स्ट्रा क्लास के बहाने से मिलने जाया करती थीं। इन दोनों के प्यार के आगे आखिरकार सीमा की मां और पूरे परिवार ने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया।
1983 में हुई थी शादी
1983 में 3 जून के दिन दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। इस कपल ने तीन तरीके से शादी की रस्में पूरी की। पहले कोर्ट में शादी रजिस्टर कराई। फिर निकाह किया और इसके बाद सात फेरे लिए। खुद सीमा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मुझे कभी अहसास नहीं हुआ कि मैं किसी दूसरे धर्म से हूं, मुझे अपने ससुराल में भी उतना ही प्यार मिला। उन्होंने बताया था कि उनकी फैमिली में हर साल होली-दिवाली और ईद भी धूमधाम से मनाए जाते हैं। दोनों के अरशद नाम का एक बेटा भी है। मुख्तार अब्बास नकवी इन दिनों मोदी कैबिनेट में मंत्री हैं और फिलहाल उनका कार्यक्षेत्र रामपुर है।
Updated on:
07 Feb 2020 04:04 pm
Published on:
07 Feb 2020 03:41 pm
बड़ी खबरें
View Allरामपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
