विपक्षी विधायकों को देशद्रोही और अफजल गैंग के लोग बताए जाने वाले नगर विकास मंत्री सीपी सिंह के बयान पर नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन समेत कई विपक्षी नेताओं ने गुरूवार को सदन नाराजगी जताई। हेमंत सोरेन ने कहा कि बुजुर्ग सदस्य द्वारा इस तरह का बयान देना शोभा नहीं देता, इस पर मंत्री सीपी सिंह एक बार फिर से भड़क गए, उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष एक जवान को बुजुर्ग कह कर गाली न दें। उन्होंने बताया कि अखबारों में छपी खबर से उनका कुछ लेना-देना नहीं है, वे न तो किसी मीडिया के मालिक है, न संपादक है और न ही रिपोर्टर है।