रांची। राजधानी रांची के मोराबादी से बारातियों से भरी एक बस सिल्ली के बुरूडीह गई थी जो वापसी के समय अचानक दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में 7 लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि हादसे में 30 से अधिक घायल हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार उक्त दर्दनाक हादसा रांची-पुरूलिया मार्ग पर आज सुबह घटित हुआ। बस अचानक अनिंयत्रित होकर कोचाजारी के ही समीप खाई में पलट गई। स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कुछ घायलों का ईलाज निकट के अस्पताल में चल रहा है जबकि कुछ को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।