16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस के पूर्व विधायक शमसुद्दीन खान का निधन

राज्य ने बीते 24 घण्टे में दो मश्हूर और समाज के हित में काम करने वाली हस्तियों को खो दिया है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रांची

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 28 Jul 2018, 9:33 PM IST

शमसुद्दीन खान

शमसुद्दीन खान

(रांची): कांग्रेस के पूर्व विधायक शमसुद्दीन खान का शनिवार सुबह निधन हो गया। उन्‍हें रविवार दोपहर जमशेदपुर स्थित धतकीडीह कब्रिस्तान में उन्हें दफनाया जाएगा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार बलमुचू समेत पार्टी के अन्य नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।


कुछ ऐसा रहा राजनीतिक सफर

वर्ष 1980 से 1985 तक जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा छेत्र से कॉंग्रेस के विधायक थे, वर्ष 1979 के दंगों के बाद जमशेदपुर में शांति एंव सद्भावना कायम करने के लिए उनके योगदान को आज भी शहरवासी याद करते है। दिवंगत विधायक के गांधी परिवार से बहुत ही मधुर संबंध थे। उनके मधुर स्वभाव और जनता के लिए काम करने को सदैव तत्पर रहने वाले विधायक की यादें लोग के दिल में हमेशा बनी रहेगी।


शोक की लहर दौडी

इधर राज्य के दिग्गज नेता की मौत के बाद से राज्य में शौक की लहर दौड़ गई है। शमसुद्दीन खान के साथ साथ ही राजनीतिक महकमे में नेता उनके निधन को लेकर शोक व्यक्त कर रहे है। राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जमशेदपुर (पश्चिमी) से कांग्रेस के पूर्व विधायक रहे शम्सुद्दीन खान के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।


राज्य ने खो दी दो मश्हूर हस्तियां

राज्य ने बीते 24 घण्टे में दो मश्हूर और समाज के हित में काम करने वाली हस्तियों को खो दिया है। इधर शनिवार सुबह पूर्व कांग्रेस विधायक शमसुद्दीन खान का निधन हुआ तो उधर शुक्रवार रात रांची के रिम्स अस्पताल में देश की सर्वश्रेष्ठ पारा लीगल वॉलेंटियर के रुप में सम्मानित बसंती गोप की सांसे थम गई। बसंती गोप लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थी। उन्हें बेसहारों की मदद करने और मानसिक रूप से विक्षिप्त लोगों का इलाज करवाने के लिए सर्वश्रेष्ठ पारा लीगल वॉलेंटियर के रूप में सम्मानित किया गया था।