4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व सांसद सूरज मंडल व कोडरमा जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता के साथ ही इन दिग्गज नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता

पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. आदित्य साहू ने उपस्थित लोगों को ऑनलाईन सदस्यता ग्रहण कराई...

2 min read
Google source verification
bjp

bjp

(रांची,कोडरमा): झारखंड अलग राज्य की लड़ाई के नेतृत्व एवं पूर्व सांसद सूरज मंडल, कोडरमा जिला परिषद की अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, रड़गांव काली मंदिर के महंत सीता राम बाबा, आप पार्टी के संयोजक सुनील कुमार सिंह, पूर्व पुलिस अधिकारी घसिया उरांव समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के सैकड़ों नेता-कार्यकर्त्ताओं ने रविवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।


इस मौके पर भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र को समर्पित पार्टी है जबकि अन्य सभी पार्टियाँ परिवार और खानदान को समर्पित है। भाजपा में शामिल होने पर सूरज मंडल ने कहा कि उन्होंने झारखंड आंदोलन की लड़ाई राज्य में रहने वाले लोगों के कल्याण के लिए के लिए लड़ी थी न कि किसी परिवार के बेटा, बहू के सुख के लिए। आंदोलन की पीड़ा उन्हें लगातार सता रही थी।


उन्होंने कहा कि शहीदों के सपनों के अनुरूप झारखंड बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कोडरमा जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने कहा कि भाजपा एक पार्टी नहीं विचारधारा है। वह अपना कण-कण और क्षण-क्षण पार्टी को मजबूत करने में लगाएंगी। महंत सीताराम बाबा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी धर्म और संस्कृति के संरक्षण की बात करती है। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद भाजपा का मंत्र है।


बीजेपी के विकास कार्यों से हुए प्रभावित

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के विकास कार्यो से प्रभावित होकर वह पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे है, वे गॉव-गॉव में घुमकर पार्टी को मजबूत करेंगे। आप पार्टी के संयोजक सुनील कुमार सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार की लड़ाई के खिलाफ खड़ी हुई पार्टी आज खुद भ्रष्टाचार में शामिल है। पार्टी की करनी और कथनी में अंतर है। वह भाजपा के कार्यक्रमों बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता जैसे अभियान से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए है। कार्यक्रम में मोबाईल नम्बर द्वारा पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. आदित्य साहू ने उपस्थित लोगों को ऑनलाईन सदस्यता ग्रहण कराई।


यह लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू ने किया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री सह विधायक नवीन जयसवाल, प्रदेश कार्यालय मंत्री हेमन्त दास, प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक सह प्रभारी संजय जयसवाल, युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमित सिंह, राकेश चौधरी, संजय पोद्दार, तारिक इमरान आदि उपस्थित थे।

इन लोगों ने ग्रहण की पार्टी की सदस्यता

आज पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में अरूण मंडल, मनोज कुमार, राजन सिंह, नंदलाल साहू, विक्रम मंडल, कलाचंद बेसरा, प्रयाग वर्मा, राजनाथ ठाकुर, प्रमोद चौधरी, बिहारी शर्मा, आकाश देश प्रेमी, गणेश सिंह, मनोज पाठक, मुकेश सिंह, विश्वकर्मा चौहान, बीरबल सेन, उपेन्द्र सरदार, रोपना महली, सुशेन सरदार, सुनील मुण्डा, औनी नायक, अनिल भगत, सिकन्दर ठाकुर, शहदेव यादव, पवन राणा, विशाल भदानी, शंकर ठाकुर, शांति प्रिया, संजय साव, दीपक गुप्ता, अभिषेक रंजन, रिंकी देवी, मनोज साव सहित विभिन्न दलों के हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए।