10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फसलों के बीमा के लिए चार कंपनियों का चयन, 20 लाख किसानों को मिलेगा फायदा

केंद्र सरकार द्वारा धान और अन्य खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोत्तरी होने से किसानों के चेहरे पर खुशी नजर आ रही है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रांची

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 6 Jul 2018, 1:45 PM IST

farmer

farmer

रवि सिन्हा की रिपोर्ट...

(रांची): राज्य में खरीफ और रबी फसलों के बीमा के लिए चार कंपनियों का चयन किया गया है। इसके लिए राज्य के 28 जिलों को चार कलस्टर में विभाजित किया गया है। खरीफ मौसम में होनेवाले अगहनी धान और भदई, मकई के बीमा के लिए सहकारिता विभाग ने अधिसूचना जारी की है। किसान अपने क्षेत्र के लिए चयनित बीमा कंपनी से आगामी 31 जुलाई तक बीमा करा सकते हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के मापदंड के तहत किसानों को बीमित राशि का दो प्रतिषत प्रीमियम भुगतान करना पड़ेगा। बाकी प्रीमियम राशि का भुगतान केंद्र और राज्य सरकार बराबर - बराबर करेंगी।

होगा 20 लाख किसानों को फायदा

इधर, केंद्र सरकार द्वारा धान और अन्य खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोत्तरी के इस फैसले से राज्य के करीब 20 लाख किसानों को फायदा मिलेगा। धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य अब 1550 रुपये प्रति क्विंटल की जगह 1750 रु. प्रति क्विंटल हो जाएगा। इसी तरह से मक्का दलहन में अरहर, उड़द, मूंग, कुलथी, एवं तिलहन में मूंगफली, तिल, सरगुजा, सोयाबीन के न्यूनतम सर्मथन मूल्य में काफी वृद्धि की है। धान की फसल में 200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी के साथ ही अन्य खरीफ फसलों में भी अधिसूचित न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की घोषणा से झारखंड राज्य के 20 लाख किसानों को धान की फसल की अधिप्राप्ति पर रुपए 1022 करोड़ का अतिरिक्त लाभ होगा। वहीं धान के अतिरिक्त अन्य फसल मकई, अरहर आदि में लगभग 10 लाख किसानों को बाजार मूल्य बढ़ने से लगभग 350 करोड़ रुपए का लाभ होगा।


खुश दिख रहे किसान

केंद्र सरकार द्वारा धान और अन्य खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोत्तरी होने से किसानों के चेहरे पर खुशी नजर आ रही है, राज्य के किसान खुशी से झूम उठे हालांकि इस क्षेत्र में सक्रिय बिचौलियों की भूमिका पर अंकुश लगने से ही कृषकों को फायदा मिलने की उम्मीद है।