
मुश्किल में झारखंड BJP, दो विधायकों ने छोड़ी पार्टी, मंत्री ने पकड़ी बगावत की राह
(रांची): झारखंड में टिकट बंटवारे के बाद सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को जहां एक ओर सहयोगी दल आजसू पार्टी की ओर से तगड़ा झटका मिला है, वहीं पार्टी के अंदर भी सबकुछ ठीकठाक नहीं चल रहा है। भाजपा के दो विधायकों फूलचंद मंडल और ताला मरांडी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है।
बोरियो विधानसभा क्षेत्र के विधायक और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देने के साथ ही मुख्यमंत्री रघुवर दास पर आरोप लगाया है कि जन भावना के अनुरूप सरकार की ओर से सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन का प्रस्ताव लाया था, उसका उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए विरोध किया था, इसी कारण उन्हें पार्टी में किनारे करने की कोशिश हुई।
यह भी पढ़ें: झारखंड कांग्रेस को झटका, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समेत 2 दिग्गज नेता AJSU में शामिल
मंडल झामुमो में शामिल...
सिंदरी विधायक फूलचंद मंडल ने भी मुख्यमंत्री रघुवर दास पर निशाना साधते हुए कहा कि सदन के अंदर जब उन्होंने सरकार के कुछ कार्यां का विरोध किया, इसी कारण उनका टिकट काट दिया गया। फूलचंद मंडल ने भाजपा से किनारा करते ही झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया।
इधर, जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक और मंत्री सरयू राय ने भी बगावत की राह पर चल पड़े है। 72 उम्मीदवारों की चार सूची जारी हो जाने के बावजूद जब उनका टिकट कंफर्म नहीं हुआ, तो शनिवार को उन्होंने यह घोषणा कर दी कि भाजपा नेतृत्व किसी को टिकट दे दें और अब उन्हें पार्टी की टिकट की जरूरत नहीं है। सरयू राय ने जमशेदपुर पश्चिमी के अलावा जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट के लिए भी नामांकन पत्र खरीदा है। जमशेदपुर पूर्वी मुख्यमंत्री रघुवर दास का क्षेत्र है और इस बात की चर्चा जोरों पर सरयू राय यहां से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पर्चा दाखिल करेंगे। हालांकि सरयू राय ने कहा कि वे रविवार को जमशेदपुर में कार्यकर्त्ताओं के साथ बैठक के बाद फैसला लेंगे।
Published on:
16 Nov 2019 09:59 pm
बड़ी खबरें
View Allरांची
झारखंड
ट्रेंडिंग
