2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ईलाज के अभाव में नहीं होगी किसी भी गरीब की मृत्यु,झारखंड सरकार चलाएगी हेल्थ कार्ड बनाने का विशेष अभियान

इस योजना के तहत देश के गरीबों का सरकार 5 लाख रूपये का बीमा करायेगी,हर परिवार के मुखिया के नाम पर एक हेल्थ कार्ड होगा...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रांची

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 29 Aug 2018, 8:44 PM IST

jharkhand cm

jharkhand cm

(रांची): मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 25 सितंबर से पूरे देश में आयुष्मान भारत के तहत प्रधानमंत्री आरोग्य योजना का आरंभ किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत देश के सभी बड़े हॉस्पिटलों को जोड़ा जाएगा, जहां गरीबों का निशुल्क इलाज होगा।

इस योजना के तहत देश के गरीबों का सरकार 5 लाख रूपये का बीमा करायेगी। हर परिवार के मुखिया के नाम पर एक हेल्थ कार्ड होगा। हेल्थ कार्ड को दिखाकर सरकार द्वारा चिन्हित अस्पतालों में मुफ्त इलाज करवाए जा सकेंगे। राज्य सरकार द्वारा इसके लिए 57 लाख परिवारों को जोड़ने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा इस योजना के तहत 17 सितंबर से 25 सितंबर तक हेल्थ कार्ड बनाने का कार्य एक अभियान के रूप में चलाया जायेगा। जिसमें हर गरीब का एक हेल्थ कार्ड बनेगा। वे बुधवार को लातेहार आज जिला मुख्यालय लातेहार के राजहार स्थित गुरूकुल में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत निःशुल्क रसोई गैस कनेक्शन वितरण कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।


मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि लातेहार जिले में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत आज 500 परिवारों को एलपीजी गैस कनेक्शन दिया जा रहा है। शेष परिवारों को जल्द ही गैस कनेक्शन जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में 35 लाख परिवारों को इस योजना के तहत कनेक्शन वितरित करने का लक्ष्य है जिसमें 17 लाख परिवारों को गैस कनेक्शन दिया जा चुका है। शेष परिवारों को जल्द ही इस योजना के तहत गैस कनेक्शन दे दिया जाएगा।

रघुवर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2022 तक हर गरीब को छत उपलब्ध कराना सरकार का लक्ष्य है। इस अवसर पर विधायक हरे कृष्ण सिंह, जिला परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र साहू पलामू आयुक्त मनोज कुमार झा, लातेहार उपायुक्त राजीव कुमार एवं अन्य अधिकारी मोजूद थे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री रघुवर दास के द्वारा 11 करोड 35 लाख 52 हजार 3 सौ 76 रूपये के योजनाओं का उदघाटन किया गया। इस मौके पर 17 लाभूको के बीच वनपट्टे का भी वितरण किया गया।

बड़ी खबरें

View All

रांची

झारखंड