19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोनिया गांधी से मुलाकात करना JVM नेता को पड़ा भारी, पार्टी ने मांगा जवाब, हो सकते है बाहर

Jharkhand News: बताया गया है कि (Jharkhand Vikas Morcha) झारखंड विकास मोर्चा (JVM) अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने अपनी पूरी पार्टी का भाजपा में विलय का मन बना लिया है (JVM MLA Pradeep Yadav) और...  

2 min read
Google source verification
Jharkhand News, Jharkhand Vikas Morcha, JVM, Babulal Marandi, JVM MLA Pradeep Yadav

सोनिया गांधी से मुलाकात करना JVM नेता को पड़ा भारी, पार्टी ने मांगा जवाब, हो सकते है बाहर

रांची: झारखंड विकास मोर्चा (JVM) ने पार्टी के एक विधायक बंधु तिर्की को दल-विरोधी गतिविधियों के कारण निष्कासित करने के बाद अब दूसरे विधायक प्रदीप यादव को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इससे पहले प्रदीप यादव को पार्टी विधायक दल के नेता पद से हटा दिया गया था।


यह भी पढ़ें: चीन के 'वुहान' से लौटा युवक नहीं गया अस्पताल, 'Coronavirus' रोकने को अपनाया यह उपाय, मचा हड़कंप

झाविमो के केंद्रीय प्रधान महासचिव अभय सिंह द्वारा मंगलवार को प्रदीप यादव को भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि उनके द्वारा पार्टी के विरूद्ध विभिन्न समाचार-पत्रों में दिया गया बयान संगठन में अनुशासन के खिलाफ प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा पार्टी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के खिलाफ भी टिप्पणी की गई है, जो समाचार पत्रों में भी प्रकाशित हुआ है।

यह भी पढ़ें:पाकिस्तान से अस्थियां विसर्जित करने आएं 70 हिंदू परिवार, छलका दर्द-''इस वजह से नहीं जाना चाहते वापस''

अभय सिंह ने कहा कि 20 जनवरी को गोड्डा में कांग्रेस द्वारा सीएए के विरूद्ध आयोजित सभा में उन्होंने पार्टी के निर्देश के बगैर भाग लिया और भाषण भी दिया, जबकि पार्टी स्तर पर सीएए पर कोई फैसला नहीं लिया गया। वहीं पार्टी के निर्देश के बगैर 23 जनवरी को उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। इसके अलावा 20 जनवरी को गोड्डा में उनके द्वारा प्रेस वार्ता कर कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का संकेत भी दिया गया। यह सब दर्शाता है कि वे पार्टी के विरूद्ध कार्य कर रहे है और कांग्रेस में शामिल होना चाहते है।

यह भी पढ़ें: निर्भया के दोषियों की फांसी के ऐलान से इस कदर घबराया, प्लान बनाकर जेल से फरार हुआ रेप का आरोपी


अभय सिंह ने बताया कि पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार उन्हें इस संबंध में स्पष्टीकरण और अपना पक्ष 48 घंटे के अंदर पार्टी कार्यालय को समर्पित करें, अन्यथा उनके विरूद्ध पार्टी अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए स्वतंत्र होगी। बताया गया है कि झारखंड विकास मोर्चा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपनी पूरी पार्टी का भाजपा में विलय का मन बना लिया है और इस अड़चन को दूर करने के लिए ही बंधु तिर्की के बाद विधायक प्रदीप यादव को भी पार्टी से निष्कासित किए जाने की संभावना है।


झारखंड की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए यहं क्लिक करें...

यह भी पढ़ें:पंचकूला: आश्रम में सेवा के लिए आई थीं 2 नाबालिग, बाबा ने धमकी देकर किया गलत काम