21 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पिता से इस बात को लेकर हुआ मामूली विवाद, बेटे ने उतारा मौत के घाट

Jharkhand News: दिल दहलाने वाली यह ख़बर झारखंड के रांची (Ranchi News) जिले से सामने आई है...

less than 1 minute read
Google source verification
पिता से इस बात को लेकर हुआ मामूली विवाद, बेटे ने उतारा मौत के घाट

पिता से इस बात को लेकर हुआ मामूली विवाद, बेटे ने उतारा मौत के घाट

(रांची): झारखंड की राजधानी रांची में बाप-बेटे के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जमीनी बंटवारे के मामले में नाराज चल रहे बेटे ने पिता को पीट-पीटकर मार डाला।

यह भी पढ़ें:अमरिंदर सिंह और इमरान खान ने बस में बैठकर की जमकर बातें, किए पुराने किस्से याद

रांची के बुंडू थाना क्षेत्र के मधुकमा गांव में यह घटना हुई। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात खाना खाने के बाद बेटे समल मुंडा ने जमीनी विवाद के चलते पिता बुदू मुंडा को लाठी—डंडे से जमकर पीटा जिससे उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:गुरूनानक देव से जुड़े रोचक किस्से, 10 देशों में अलग-अलग नामों से पुकारते हैं श्रद्धालु


गांव वालों ने पुलिस को हत्या की सूचना दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस भी कलयुगी बेटे की करतूत के बारे में जानकर चौंक गई। पुलिस की ओर से मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: कॉरिडोर खुलने के बाद भी हजारों श्रद्धालु रहेंगे करतारपुर जाने से वंचित, यह है वजह

दरअसल मृतक बुदू मुंडा के दो बेटे हैं। आरोपी पुत्र बड़ा है और एक छोटा बेटा बाहर रहकर मजदूरी का काम करता है। घर मे अक्सर जमीन के बंटवारे को लेकर आरोपी समल मुंडा की पिता से लड़ाई होती रहती थी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

झारखंड की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

यह भी पढ़ें:झारखंड: क्यों कटा 10 मौजूदा विधायकों का टिकट और बाजी मार गए दूसरे दलों से आए नेता?...जानें यहां