डब्ल्यूएचओ, यूनीसेफ जैसी अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के अलावा लायंस क्लब, रोटरी क्लब, आईएमए व आईपीए समेत अन्य संगठनों का सहयोग लिया जा रहा है। निधि खरे ने बताया कि मिजिल्स रूबेला का टीका कई जानलेवा बीमारियों से बचाता है, साथ ही गर्भवती महिलावों को टिका लगने से उनके शिशु को कई संक्रमण से बचाता है। टीकाकरण के दौरान खास एहतियात बरती जाएगी। इस अभियान के दौरान स्कूलों में कैम्प लगाकर बच्चों का टीकाकरण किया जाना है। यह टीका गर्भवती माताओं और नवजात से पंद्रह वर्ष के बच्चों को दिया जाएगा।