3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर दस नव निर्माणाधीन संस्थानों का नामानकरण करने जा रही झारखंड सरकार

कैबिनेट की बैठक समाप्त होने के बाद नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने पत्रकारों को बताया कि...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रांची

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 24 Aug 2018, 8:19 PM IST

(पत्रिका ब्यूरो,रांची): झारखंड सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति को संजोने के लिए दस नवनिर्माणाधीन संस्थानों का नामकरण अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर करने का निर्णय लिया है। जबकि राज्य सरकार की ओर से अटल के नाम पर प्रत्येक वर्ष तीन क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर पुरस्कार भी दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री रघुवर दास की अध्यक्षता में शुक्रवार को राज्य मंत्रिपरिषद की विशेष बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी।

कैबिनेट की बैठक समाप्त होने के बाद नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने पत्रकारों को बताया कि राज्य सरकार की ओर से जिन दस निर्माणाधीन प्रस्तावित संस्थानों का नामकरण पूर्व प्रधानमंत्री के नाम पर करने का निर्णय लिया गया है, उसमें सूचना प्रौद्योगिकी और गवर्नेंस विभाग के अंतर्गत संचालित झारखंड इनोवेशन लैबका नाम बदलकर अटल इनोवेशन लाइव किया गया, जबकि नगर विकास और आवास विभाग के अंतर्गत निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर रांची का नाम अटल कन्वेंशन सेंटर रांची किया गया। इसी तरह से उच्च तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विभाग के अंतर्गत प्रोफेशनल कॉलेज जमशेदपुर का नाम अटल बिहारी वाजपेयी प्रोफेशनल कॉलेज जमशेदपुर किया गया।


उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत चिकित्सा महाविद्यालय पलामू का नाम परिवर्तित कर अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा महाविद्यालय पलामू किया गया, जबकि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण भारत सरकार के अंतर्गत साहिबगंज स्थित निर्माणाधीन 4 लेन गंगा पुल का नाम सिदो- कान्हू रखे जाने की अनुशंसा भारत सरकार से किए जाने का निर्णय लिया गया है।

इसके अलावा परिवहन विभाग झारखंड एवं नगर विमानन भारत सरकार के अंतर्गत निर्माणाधीन देवघर एयरपोर्ट का नाम अटल बिहारी वाजपेयी एयरपोर्ट देवघर रखे जाने की अनुशंसा केंद्र सरकार से किए जाने का निर्णय लिया गया। वहीं परिवहन विमानन विभाग झारखंड एवं शिपिंग मिनिस्ट्री भारत सरकार के अंतर्गत साहेबगंज बंदरगाह का नाम अटल बिहारी वाजपेयी बंदरगाह साहेबगंज के अनुसार किए जाने का निर्णय लिया गया ।


मंत्री सीपी सिंह ने बताया कि रांची में निर्माणाधीन झारखंड विधानसभा के नये भवन में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी एवं भगवान बिरसा मुंडा के आदम कद प्रतिमा स्थापित किए जाने का निर्णय लिया गया। साथ ही रांची में अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति पार्क की स्थापना का निर्णय लिया गया। इसके अलावा झारखंड में तीन क्षेत्रों में अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल पुरस्कार दिए जाएंगे, इसमें साहित्य के क्षेत्र में उदीयमान कवि, मीडिया के क्षेत्र में विख्यात पत्रकार को और सुशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी को पुरस्कार मिलेगा।

बड़ी खबरें

View All

रांची

झारखंड