20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नेपाल घूमने गए दोस्त यूं फंसे पुलिस के चंगुल में, लाखों का जुर्माना भरकर मिली रिहाई

Nepal Tour: सभी युवक झारखंड (Jharkhand News) के खूंटी जिले से कार में सवार होकर (Nepal Tourist Places) घूमने गए थे (Nepal Tourism) लेकिन (Nepal Police) पुलिस ने (Trending News) उन्हें (Viral News) गिरफ्तार कर लिया क्योंकि...  

2 min read
Google source verification
नेपाल घूमने गए दोस्त यूं फंसे पुलिस के चंगुल में, लाखों का जुर्माना भरकर मिली रिहाई

नेपाल घूमने गए दोस्त यूं फंसे पुलिस के चंगुल में, लाखों का जुर्माना भरकर मिली रिहाई

(रांची): नेपाल पुलिस के चंगुल में फंसने वाले झारखंड के खूंटी जिले के 8 युवक शुक्रवार देर शाम पुलिस की गिरफ्त से रिहा हो गए। इसके लिए उन्हें भारी जुर्माना भरना पड़ा। छुटने के बाद सभी युवकों ने राहत की सांस ली और तुरंत घर के लिए रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें:झारखंड NDA में बिखराव के बाद BJP की पार लगाएंगे PM, पार्टी बना रही बड़ी योजना

देना पड़ा भारी जुर्माना...

रिहाई के लिए लड़कों को नेपाली करेंसी के अनुसार 7 लाख जुर्माने की रकम जमा करनी पड़ी। लेकिन दोनों कार अब भी नेपाल पुलिस के कब्जे में है। कोर्ट के जरिए उन्हें छुड़ाना पड़ेगा। छुटने के बाद तुरंत सभी युवक घर के लिए रवाना हो गए। शनिवार दिन में सभी पटना पहुंचने के बाद खूंटी के लिए निकल गए।

यह भी पढ़ें:झारखंड कांग्रेस को झटका, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समेत 2 दिग्गज नेता AJSU में शामिल

यूं फंसे थे युवक...

गौरतलब है कि खूंटी से 8 लडक़े 4 नवंबर को नेपाल के लिए दो कार से निकले थे। गूगल मैप की मदद से बगैर चेकपोस्ट वाले रास्ते बिना परमिट बनवाए लडक़े काठमांडू में प्रवेश कर गए। काठमांडू के कोटेश्वर थाना पुलिस ने परमिट ना होने के कारण उन्हें रोक लिया। इसके बाद उनकी कार को चोरी की बताते हुए दो लडक़ों कर्रा रोड निवासी राहुल साहू और शुभम साहू को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही दोनों कारों (जेएस01बीटी 1837 तथा जेएस01डीसी 0214) को जब्त कर लिया। नेपाल गए आठ लड़कों में सचिन कुमार, गौरव कुमार, मोहम्मद दानिश, धीरज कुमार और विशाल कुमार साहू, उत्तम कुमार, राहुल साहू, शुभम साहू शामिल है। युवकों ने परिजनों को मैसेज कर मदद की गुहार लगाई थी।

झारखंड की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

यह भी पढ़ें:पिता से इस बात को लेकर हुआ मामूली विवाद, बेटे ने उतारा मौत के घाट