31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोदी सरकार नहीं, ये अंबानी-अडाणी की सरकार है-राहुल गांधी

कांग्रेस के स्टार प्रचार राहुल गांधी ने केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर आज जमकर कटाक्ष किया। राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नहीं, बल्कि ये अंबानी और अडाणी की सरकार चल रही हैं।    
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रांची

•

image

Yogendra Yogi

•

Updated: 2 Dec 2019, 5:38 PM IST

मोदी सरकार नहीं, ये अंबानी-अडाणी की सरकार है-राहुल गांधी

मोदी सरकार नहीं, ये अंबानी-अडाणी की सरकार है-राहुल गांधी

रांची(रवि सिन्हा): कांग्रेस के स्टार प्रचार राहुल गांधी ( Rahul Gandhi )ने केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर आज जमकर कटाक्ष किया। राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Modi ) की नहीं, बल्कि ये अंबानी और अडाणी ( Ambani and Adani ) की सरकार चल रही हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने साढ़े पांच वर्षों में किसानों, आदिवासियों की जमीन को लूटा, पानी और बिजली को छीनकर अपने 15-20 पूंजीपति और उद्योगपति मित्रों ( PM friends Industrilists ) को दे दिया।

नोटबंदी-जीएसटी से पूंजीपतियों को फायदा
उन्होंने यह भी कहा कि नोटबंदी और जीएसटी ( Demonetisation and GST ) लागू हो से आम लोगों, किसानों और गरीबों को कोई फायदा नहीं मिला, इसका सारा फायदा भी सिर्फ 15-20 देश के सबसे बड़े पूंजीपतियों को हुआ। राहुल गांधी सोमवार को झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस-गठबंधन की राज्य में सरकार बनेगी, तो किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा और जमीन की रक्षा की जाएगी।

सत्ता में आने पर किसानों की जमीन लौटाएंगे
उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी की ओर से यह वायदा किया गया था कि उद्योग स्थापित होने पर किसानों और जिनकी जमीन है, उसे लौटा दिया जाएगा, इस वायदे को कांग्रेस सरकार ने पूरा किया। राहुल गांधी ने कहा कि जब कांग्रेस ने वहां विधानसभा चुनाव में धान का प्रति क्विंटल खरीद मूल्य 2500 रुपये देने का वायदा किया, तो भाजपा नेताओं ने कहा कि यह संभव ही नहीं है, लेकिन पार्टी ने यह वायदा भी पूरा किया और किसानों की कर्ज माफी की घोषणा को भी पूरा किया। कांग्रेस के स्टार प्रचारक ने कहा कि प्रधानमंत्री और झारखंड के मुख्यमंत्री अपने हर भाषण में रोजगार की बात करते है, मेक इन इंडिया की बात करते है, लेकिन नोटबंदी और जीएसटी से आज देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गयी।

बड़ी खबरें

View All

रांची

झारखंड