6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jharkhand Students Protest: जिसके हाथों में कभी कूड़ा था, आज वही गरीब बच्चों की किताबों के लिए मैदान में उतरा; धूम की बातों ने जीता दिल

Ranchi Student Protest latest news: रांची छात्र आंदोलन में पहुंचे वायरल बॉय धूम ने अपनी संघर्ष भरी कहानी सुनाकर सबका दिल जीत लिया। धूम ने कहा कि वह खुद पढ़ नहीं पाए, लेकिन अब कोई गरीब बच्चा पैसों की कमी के कारण शिक्षा से दूर नहीं होना चाहिए।
2 min read
Google source verification

रांची

image

Imran Sheikh

Aug 06, 2026

Ranchi Student Protest

रांची में छात्र आंदोलन के बीच वायरल बॉय धूम ने अपनी बातों से सभी को भावुक कर दिया। (फोटो सोर्स-एक्स पोस्ट @choga_don)

Ranchi Student Protest:झारखंड की राजधानी रांची में अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों के बीच उस समय एक भावुक पल देखने को मिला, जब सोशल मीडिया पर मशहूर वायरल बॉय धूम वहां पहुंचे। धूम ने आंदोलन कर रहे छात्रों से मुलाकात की, उनकी परेशानियां सुनीं और उनके लिए खाने-पीने की चीजों के साथ कुछ जरूरी सामान भी बांटा। हालांकि, धूम की मौजूदगी से ज्यादा चर्चा उनकी उस बात की हुई, जो उन्होंने मंच से छात्रों के सामने कही। अपनी जिंदगी के संघर्ष को याद करते हुए धूम ने कहा कि वह खुद पढ़ाई नहीं कर पाए, क्योंकि घर की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि उनकी पढ़ाई का खर्च उठाया जा सके।

धूम ने कहा कि मैं नहीं पढ़ पाया, लेकिन मेरी ख्वाहिश है कि अब कोई भी गरीब बच्चा सिर्फ पैसों की कमी की वजह से पढ़ाई से दूर न हो। उनकी यह बात सुनकर वहां मौजूद छात्र और लोग भावुक हो गए। पूरा माहौल तालियों से गूंज उठा।

छात्रों ने कहा कि धूम ने खुद गरीबी और मुश्किल हालात देखे हैं, इसलिए वह शिक्षा की अहमियत को अच्छी तरह समझते हैं। उनका यह संदेश उन बच्चों के लिए प्रेरणा है, जो आर्थिक परेशानियों के कारण अपने सपनों से दूर हो जाते हैं।

रांची छात्र आंदोलन में पहुंचने के बाद धूम ने छात्रों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को भी जाना। उन्होंने कहा कि हर इंसान अपनी क्षमता के हिसाब से किसी जरूरतमंद की मदद कर सकता है। वह भी इसी सोच के साथ छात्रों के बीच पहुंचे हैं।

बता दें कि धूम कुछ समय पहले 'कृष का गाना सुनेगा?' वाले वीडियो से सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हुए थे। उस समय वह मुश्किल हालात में जिंदगी गुजार रहे थे और कूड़ा बीनकर अपना गुजारा करते थे। वायरल वीडियो के बाद कई लोगों और संस्थाओं ने उनकी मदद की, जिससे उनकी जिंदगी में बदलाव आया।

अब वही धूम जरूरतमंद लोगों की मदद करते नजर आ रहे हैं। रांची छात्र आंदोलन में उनकी मौजूदगी इसलिए भी खास रही, क्योंकि उन्होंने किसी राजनीतिक मुद्दे पर बात करने के बजाय सिर्फ शिक्षा और गरीब बच्चों के भविष्य की बात की।

धूम का संदेश अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। लोग उनकी कहानी और सोच की तारीफ कर रहे हैं। उनका कहना है कि अगर हर बच्चे को पढ़ने का मौका मिलेगा, तो समाज और देश दोनों आगे बढ़ेंगे।

बड़ी खबरें

View All

रांची

झारखंड

ट्रेंडिंग