इंद्रेश कुमार ने कहा कि आजादी के बाद 70 वर्ष में हर वर्ष बड़े स्कैंडल की खबर मिलती थी, लेकिन पिछले चार वर्ष में कोई स्कैंडल सामने नहीं आया है। भ्रष्टाचार से मुक्ति के लिए शीर्ष से शुरू यह पहल नीचे तक जाएगी। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ी है, लेकिन टमाटर, सब्जी व दाल समेत अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतें कम हुई है।