
tej pratap file photo
(रांची): राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के पुत्र और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव द्वारा अपनी पत्नी ऐश्वर्या से तलाक को लेकर अदालत में दिये गये आवेदन के फैसले पर अडिग है। तेजप्रताप यादव ने पटना से रांची पहुंचने के क्रम में अलग-अलग स्थानों पर मीडियाकर्मियों से बात की और तलाक प्रकरण भी खुलकर अपनी बातें रखी। तेज प्रताप ने कहा कि डेढ़-दो माह महीने से उनकी ऐश्वर्या से कोई बात नहीं हुई है।
उन्होंने कहा कि उन्हें मोहरा बनाया गया है और अब परिवार के लोग भी उनका साथ नहीं दे रहे है। उन्होंने बताया कि वे धार्मिक प्रवृति के व्यक्ति है और पूजा-पाठ में विश्वास रखते है और साधारण तरीके से जीवन व्यतीत करते रहे है, जबकि ऐश्वर्या का हाई-प्रोफाइल रहा है, दिल्ली में रही है। तेज प्रताप ने इस बात से इंकार किया कि वे बचपन से ही ऐश्वर्या को जानते थे। उन्होंने कहा कि उनका और ऐश्वर्या का मेल नहीं खाता है, शादी के पहले भी अपनी मम्मी और पापा को समझाने का प्रयास किया था।
तलाक को लेकर दिये गये आवेदन के बावजूद किसी प्रकार के समझौते के संबंध में पूछे गये प्रश्न के उत्तर में तेजप्रताप ने कहा कि अब कमान से तीर निकल चुका है, अंजाम तक पहुंचेगा ही। उन्होंने कहा कि तलाक के मुद्दे पर वे अदालत में अपनी बातों को रखेंगे।
Published on:
3 Nov 2018, 8:18 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.