रिश्तेदारों के अनुसार परिवार भगवान का भक्त था, लेकिन अंधविश्वासी न था। परिवार धार्मिक कार्यो में विशेषकर निरंकारी भवन के संत के करीब रहता था। वे सुबह व शाम को साथ में बैठकर हनुमान चालिसा का पाठ करते थे। भाटिया नगर में परिवार ने 33 वर्ष पूर्व आवास खरीदा था। परिवार ने एक समय शक्करपुरा में खेत में पार्टनरशीप में कार्य भी किया था। यहां तक की भैंस पालकर दूध निकालने का कार्य भी किया था। मृतक गोपालदास का बेटा भुनेश विदेश में कार्य करता था, लेकिन 8 वर्षो से वो भी आर्थिक रुप से मजबूत होकर भारत परिवार के साथ रहने आ गया था।