5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेचने के लिए ले जाया जा रहा राशन दुकान का 32 क्विंटल चावल बरामद

ऊणी गांव से ताल ले जाया जा रहा था चावल, गरीबों ने उचित मूल्य दुकान से लेकर बेच दिया था किराना दुकान पर

less than 1 minute read
Google source verification

रतलाम

image

Kamal Singh

Feb 11, 2024

बेचने के लिए ले जाया जा रहा राशन दुकान का 32 क्विंटल चावल बरामद

बेचने के लिए ले जाया जा रहा राशन दुकान का 32 क्विंटल चावल बरामद

रतलाम. जावरा क्षेत्र के ऊणी गांव की उचित मूल्य की दुकान से मुफ्त में मिला चावल लोगों ने किराना दुकान पर 10 रुपए किलो के हिसाब से दुकानदार को बेच दिया। दुकानदार ने दूसरे दुकानदार को बेचा और जब मिनी ट्रक में 60 कट्टों में भरा 32 क्विंटल 13 किलो चावल हाटपिपलिया पुलिस ने पकड़ लिया। खाद्य विभाग ने पंचनामा बनाकर चावल जब्त कर लिया है। जब्त चावल की कीमत करीब 32 हजार रुपए आंकी गई है।

सहायक खाद्य अधिकारी पीके अहिरवार ने बताया सुबह करीब 11 बजे हाटपिपलिया चौकी प्रभारी राजेश मालवीय ने चावल पकडऩे की सूचना दी तो मौके पर पहुंचा। चावल उचित मूल्य की दुकान का था। चौकी के सामने से गुजरने के दौरान मुखबीर की सूचना पर चौकी प्रभारी मालवीय ने मिनी ट्रक को रोककर तलाशी ली तो उसके पास इसकी बिल्टी आदि नहीं मिली। ट्रक को थाने में खड़ा करके जांच की।

ताल का किराना व्यापारी
इस मामले में ताल के किराना व्यापारी अरविंद पिता अशोक पोरवाल और वाहन चालक कारू पिता लक्ष्मण से पूछताछ करने पर उन्होंने भी ऊणी की एक दुकान से ये माल लाना बताया। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल चावल को हाटपिपलिया सोसायटी में खाली करवा लिया गया है। सहायक खाद्य अधिकारी अहिरवार ने बताया पंचनामा बनाकर प्रतिवेदन कलेक्टर को पेश किया जाएगा।

मोटा मुनाफा कमा रहे

उचित मूल्य की दुकानों से दिए जाने वाले राशन को देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है। यहां से मिलने वाला राशन लोग खुद उपयोग करने की बजाय बेच दे रहे हैं। इसका फायदा व्यापारी उठाकर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं।