आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि आधी रात को हाईवे पर एक जोर के धमाके की आवाज आई फिर काफी देर तक चीख पुकार की आवाज आती रही। यह आवाज सुनकर कई ग्रामीण हाईवे की तरफ दौड़े तो वहां का नजारा बड़ा ही भयानक था। लाशों के ढेर लगे थे, लोग बेहोशी की हालत में यहां-वहां पड़े हुए थे। तत्काल 100 डायल को सूचना दी गई और फिर लोगों को एक-एक करके ट्राली के नीचे से निकाला गया। ट्राली के नीचे चार महिलाएं और एक बच्चीकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि कई लोग दर्द से करार रहे थे।