
ratlam news patrika
श्री सनातन धर्म सभा एवं महारुद्र यज्ञ समिति के बैनर तले 70वां महारुद्र यज्ञ त्रिवेणी के पावन तट पर यज्ञ आचार्य दुर्गाशंकर ओझा के आचार्यत्व व 21 भूदेवों ने मंत्रोच्चार के मंत्रोच्चार के साथ मुख्य यजमान मोहनलाल रूक्मिणी देवी शर्मा दम्पत्ति से लघु रुद्र की आहुतियां दिलवाई। यज्ञाचार्य ओझा ने बताया कि हर दिन एक लघु रुद्र की आहुतियां के साथ 11 लघु रुद्र की आहुतियां के हुई, जिसे महारुद्र यज्ञ कहा जाता है।
भूदेव और मुख्य यजमान ने किया स्नान
पूर्णाहुति के बाद ढोल धमाके के साथ मुख्य यजमान दम्पत्ति, यज्ञ आचार्य सहित 21 भूदेवों ने त्रिवेणी कुंड पहुंचकर स्नान किया। नया यज्ञोपवित और नए वस्त्र धारण किए। मुख्य यजमान, समिति अध्यक्ष सहित अन्य धर्मालुओं ने सभी ब्राह्मण देवताओं का तिलक किया। दक्षिण भेंट कर आशीर्वाद लिया।
गणमान्यजन थे मौजूद
पूर्णाहुति और आरती में महासभा अध्यक्ष अनिल झालानी, संरक्षक पूर्व विधायक कोमल सिंह राठौड़, पंडित रामचंद्र शर्मा, कन्हैयालाल मौर्य, लालचंद टाक, पुष्पेंद्र जोशी, बृजेंद्र नंदन मेहता, प्रेमलता संजय दवे, सत्यदीप भट्ट, चेतन शर्मा, संतोष शर्मा, नवनीत सोनी, भगवतीलाल सोनी, गोपाल शर्मा घुंघरू वाले, निर्मला बराडिय़ा, किरण भट्ट, संगीता गोयल, रजनी व्यास सहित हजारों से श्रद्धालु मौजूद रहे। भंसाली परिवार ने की दरिद्र नारायण को परोसगारी कर धर्मलाभ लिया।
Published on:
12 Jan 2024 10:23 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
