
रतलामः हर इंसान अपने जीवन में शफल होन की कामना रखता है। लेकिन, यह संभव नहीं है कि, हर व्यक्ति अपने जीवन में सफल हो सके। क्योंकि हर इंसान के जीवन में घटित होने वाली चीजों, सफलताओं और असफलताओं के पीछे उसका भाग्य कारण होता है। लेकिन, इस समय गृहों की चाल में आए बदलाव के कारण माता चामुंडा की कृपा दृष्टी चार राशियों पर बन रही है। जिसके चलते उन्हें कोई ना कोई खुशखबर मिलने वाली है। माता की प्रसन्नता के चलते इन राशि के जातकों के सभी दुख दूर हो जाएंगे।
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास ने बताया कि, वैसे तो माता चामुंडा को बुराई का अंत करने वाली देवी के रूप में जाना जाता है। लेकिन वह मां दुर्गा या सरस्वती का ही एक रूप हैं। चामुंडा मां जिन लोगों से प्रसन्न हो जाएं तो उनका भाग्य बदल जाता है। वैसे शास्भों में उन्हें प्रसन्न करने के लिए भी कुछ चमत्कारी मंत्र बताए गए हैं। पंडित व्यास ने बताया कि, उन खास मंत्रों के जाप से हम मां चामुंडा को प्रसन्न कर सकते हैं। तो आइये पहले हम जानतें हैं उन खास भाग्यशाली राशियों के बारे में। इसके बाद हम उन मंत्रों के बारे में जानेंगे जिनके जाप से मं चामुंडा प्रसन्न होकर अपनी कृपा दृष्टी बरसाने लगती हैं।
यह हैं वह भाग्य़शाली राशियां
-मेष राशि
इस राशि के जातकों पर मां चामुंडा की अपार कृपा बरसने वाली है। माता की कृपा दृष्टि से आपके जीवन में सभी समस्याओं का अंत हो जाएगा और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। इसके साथ ही आपके सभी कष्ट दूर हो जाएंगे।
-तुला राशि
इस राशि के जातकों पर चामुंडा देवी की कृपा दृष्टी बनने जा रही है। इसके कारण आपको नौकरी के क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे। आप अचानक अमीर हो सकते है। शिक्षा के क्षेत्र में आप नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे। परिवार में बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा।परिवार में खुशहाली बनी रहेगी।
-कन्या राशि
इस महीने का अंत होते ही मां चामुंडा की कृपा से आपके जीवन में चलने वाली तमाम बुरे समय का भी अंत हो जाएगा। आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां आने के योग बन रहे हैं। इनके ऊपर मां चामुंडा की विशेष कृपा होने वाली है। इन्हें सभी कार्यों में सफलता मिलेगी और बिगड़े हुए सभी कार्य बनेंगे। इस राशि वालों को इनका सच्चा प्यार मिलने का भी योग बन रहा है इनकी आर्थिक स्थिति बिह मजबूत बनी रहेगी।
-सिंह राशि
इस राशि के लोगो के लिए साल का अंतिम महीना बेहद लाभदायक रहने वाला है आपकी हर मनोकामना पूरी हो सकती है। मां चामुंडा की विशेष कृपा इस राशि के जातकों पर रहेगी। आपको व्यापार कारोबार स्कूल वाहन आदि से धन लाभ होगा। संतान से अच्छी खुशखबरी मिल सकती है।
हर मनोकामना के लिए देवी चामुंडा का अलग बलशाली मंत्र है, जिसके नियमित जाप से आप संबंधित इच्छा को पूरा र सकेंगे, जानिए...।
नवार्ण मंत्र को मंत्रराज कहा गया है :-
नर्वाण मंत्र :-
।। ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे ।।
परेशानियों के अन्त के लिए :-
।। क्लीं ह्रीं ऐं चामुण्डायै विच्चे ।।
लक्ष्मी प्राप्ति के लिए :-
।। ओंम ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे ।।
शीघ्र विवाह के लिए :-
।। क्लीं ऐं ह्रीं चामुण्डायै विच्चे ।।
Updated on:
20 Nov 2018 05:29 pm
Published on:
20 Nov 2018 05:12 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
