
97 bags of fertilizer illegally stored
उर्वरक किया राजसात
उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास रतलाम विजय चैरसिया ने बताया कि निरीक्षण के दौरान उर्वरक निर्माता मैसर्स यारा फर्टीलाइजर्स इंडिया प्रा.लि. का ओ फार्म उपलब्ध नहीं होने तथा निर्माता कम्पनी की ओर से उर्वरक प्रदाय न करने के उपरांत भी मेसर्स अमित ट्रेडर्स द्वारा उक्त कम्पनी के नाईट्रोबोर बोरोनेटेड कैल्शियम सल्फेट के 97 बेग अवैध रुप से संग्रहित पाए जाने तथा क्रय-विक्रय किए जाने के फलस्वरुप मेसर्स अमित ट्रेडर्स ढोढर का उर्वरक लायसेंस निलंबित करते हुए अवैध रुप से भण्डारित उर्वरक को राजसात कर लिया गया है।
300200 रुपए का अवैध उर्वरक भंडारित था
अमित ट्रेडर्स ढोढर की ओर से उर्वरक निर्माता मैसर्स यारा फर्टीलाईजर्स इंडिया प्रालि यारा लिबा नाईट्रोबोर बोरोनेटेड केल्शियम सल्फेट के 97 बेग जिसका खुदरा मूल्य राशि 300200 रुपए अवैध रूप से भण्डारित पाए जाने तथा क्रय विक्रय किए जाने पर 1 फरवरी 23 को लायसेन्स अथोरिटी एंव उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास रतलाम विजय चैरसिया की ओर से लायसेंस निलम्बित किया गया।
एफआईआर के लिए लिखा
साथ ही उर्वरक निरीक्षक एंव वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी जावरा को निर्देशित किया गया है कि उक्त फर्म में अवैध रूप से भंडारित उर्वरक को राजसात करतें हुए पुलिस थाना ढोढर में संबंधित के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कर अवगत कराने के लिए लिखा गया है।
Published on:
11 Feb 2023 12:28 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
