31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RBI का अलर्ट ATM से रुपए निकालना नहीं आसान, बढऩे जा रहा शुल्क, जुलाई से लागू होगी व्यवस्था

RBI का अलर्ट ATM से रुपए निकालना नहीं आसान, बढऩे जा रहा शुल्क, जुलाई से लागू होगी व्यवस्था
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Ashish Pathak

•

Updated: 19 Apr 2018, 3:45 PM IST

RBI

demo pic

रतलाम। शहर सहित जिले में एटीएम में नोट नहीं होने की समस्या से लड़ रहे नागरिकों के लिए बुरी खबर है। बैंक अपने ग्राहकों को जल्दी एक और बड़ा झटका देने वाली है। अब 4-5 से अधिक बार एटीएम से रुपए निकालने पर लगने वाले शुल्क को बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए आरबीआई ने अलर्ट जारी कर दिया है। जुलाई से नई व्यवस्था को लागू करने की तैयारी हो रही है।आरबीआई के इस निर्णय से अेकेले रतलाम में ६ लाख उपभोक्ताओं पर बड़ा असर होगा।

इस समय अलग-अलग बैंक 4 से 5 बार से अधिक ट्रांजेक्शन करने पर प्रति बार रुपए निकालने पर 15 रुपए सर्विस शुल्क लेती है। इसको बढ़ाकर अब 20 रुपए किए जाने की तैयारी की जा रही है। इसमे ट्रांजेक्शन के 15 रुपए के अलावा नॉन कैश ट्रांजेक्शन करने पर 5 रुपए अलग से कटते है। ये शुल्क हर माह नि:शुल्क मिलने वाली सुविधा से अधिक उपयोग करने पर लगता है।आरबीआई के इस निर्णय से अेकेले रतलाम में ६ लाख उपभोक्ताओं पर बड़ा असर होगा।

ये बताया इसका कारण

असल में रिजर्व बैंक ने एटीएम से होने वाले रुपए के लेनदेन के लिए नियम कडे़ कर दिए है। इसके बाद एटभ्एम ऑपरेटर्स रुपए निकालने के शुल्क की वृद्धि की मांग लंबे समय से कर रहे थे। इसके लिए ये राशि 5 रुपए से 10 रुपए तक बढ़ाने की मांग हुई थी। बैंक अधिकारियों के अनुसार ये राशि बढ़ाकर वे अपने व्यय को कम करना चाहते है।

जुलाई से लागू होगी व्यवस्था

आरबीआई के अनुसार बैंकों को कहा गया है कि वे नए नियम को जुलई माह तक लागू कर दें। इसके अलावा रुपए लाने व ले जाने वाले वाहन के नियम भी सख्त किए गए हैं। नए नियम के अनुसार इस प्रकार के वाहन में एक चालक, दो बंदूकधारी गार्ड, वाहन में जीपीएस, लाइव मॉनेटरिंग के साथ-साथ भू मैपिंग के अतिरिक्त पुलिस स्टेशन का पता व नंबर भी होना जरूरी किया गया है।

आदेश पर अमल होगा

आरबीआई के द्वारा जारी किए गए सभी आदेश का पालन किया जाता हैं। इस आदेश का पालन भी कराया जाएगा। इसके लिए जल्द बैठक करके सभी को बताया जाएगा।

- केके सक्सेना, लीड बैंक मैनेजर, रतलाम।