17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उत्कृष्ट सेवा देने पर 21 कर्मचारी हुए पुरस्कृत

जिला कलेक्टर एवं प्रशासक रूचिका चौहान ने किया कर्मचारियों को पुरस्कृत

2 min read
Google source verification
उत्कृष्ट सेवा देने पर 21 कर्मचारी हुए पुरस्कृत

उत्कृष्ट सेवा देने पर 21 कर्मचारी हुए पुरस्कृत

रतलाम। पुलिस लाईन में 26 जनवरी पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में कलेक्टर रूचिका चौहान ने नगर निगम के 21 कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा देने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया। कलेक्टर ने सुभाष गोयल निजी सहायक, मनीश तिवारी, राजेश पाटीदार उपयंत्री, हरीश मिश्रा, सतीश यादव, राजेन्द्र शर्मा-सहायक राजस्व निरीक्षक, नवीन बैरागी कम्प्यूटर आपरेटर, बजेराम-फीटर, मोहम्मद शरीफ. मैकेनिक, रामचन्द्र-भागीरथ श्रमिक, रामचन्द्र-मांगीलाल, शकुन्तला-अशोक, प्रेमबाई-रमेश, कचरू-छोटू, फकीरचन्द-रतनलाल, कुन्दन, संजय-जीवन, राजू-अबजी, मुन्नीबाई-ईश्वर, अजय-प्रकाश व मदन को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया। इसके पूर्व गणतंत्र दिवस पर जिला कलेक्टर एवं प्रशासक नगर पालिक निगम रूचिका चौहान ने सुबह 7:30 बजे निगम भवन पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर निगम आयुक्त एसके सिंह, उपायुक्त विकास सोलंकी सहित निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

यहां भी हुआ झंडा वंदन
केंद्रीय विद्यालय में गणतंत्र दिवस पर समारोह प्राचार्य लक्ष्मणसिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। विशेष अतिथि अनीतासिंह चौहान रहीं। बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। संचालन विजयकुमार सोनी, आभार एके शर्मा ने माना। सामाजिक संस्था इस्लामिया ए हिन्द कमेटी द्वारा गणतंत्र दिवस व संस्था का २०वां स्थापना दिवस संरक्षक मेहमूद खान मार्गदर्शन में अध्यक्ष इक्का बेलूत के नेतृत्व में मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर काजी एहमद अली, शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनोद मिश्रा मामा,पूर्व पार्षद मुबारिक खान, नजमा बेलूत, विजयलक्ष्मी राठौड़ ने तिरंगा फहराया। फुलचंद्र गोगड़े के साथ संयुक्त रूप से बैरवा समाज ने चारबत्ती चौराहा जवाहर नगर पर झंडा वंदन किया। अध्यक्षता बीएल मरमट ने की, इस मौके पर जसवंत आकोदिया, प्रियेस मेहरा, प्रियदर्शनी मेहरा आदि उपस्थित थे। गोपालसिंह गेहलोत मित्र मंडल ने कॉलेज रोड पर गणतंत्र दिवस मनाया। मुख्य अतिथि समाजसेवी मेहरबानसिंह गोहिल और विशेष अतिथि भानुप्रतापसिंह राठौर रहे। आभार दिपेंद्रसिंह गेहलोत, आभार पंकज जैन ने माना।

एक शाम शहीदों के नाम काव्य गोष्ष्ठी
श्री बड़ा शनिदेव सेवा समिति अलकापुरी में एक शाम शहीदों के नाम काव्य गोष्ष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि शहीद धर्मेंद्रसिंह चौहान की मां टमाकुंवर चौहान एवं सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक रामबाबू शर्मा उपस्थित रहे। कवि जुझारसिंह भाटी, डॉ. चंचल चौहान, साधना चौहान, लक्ष्मण पाठक, निजाम राही, आजाद भारती, अलक्षेंद्र व्यास, संजना चौहान, तेजचंद बडऩगर ने अपनी रचनाओं का पाठ किया। संचालन डॉ. चंचल चौहान व आभार राकेश मिश्रा ने माना। अभा कोली समाज ने धर्मशाला लक्ष्णमपुरा में मुख्य अतिथि मोहनलाल ढाकरवाल ने ध्वज फहराया। इस मौके पर अध्यक्ष दौलतराम बन्दौडिय़ा, संरक्षक कैलाशचंद्र शेरा, सीताराम बन्दौडि़य़ा आदि उपस्थित थे। शासकीय हाई स्कूल सरवड़ में मुख्य अतिथि ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर विधायक ने संस्था को एक लाख रुपए टेबलकुर्सी के लिए देने की घोषणा की। प्राचार्य ईश्वरलाल सालवी, विजयसिंह सिसोदिया, जितेंद्र शर्मा, दीपक बैरागी, अनिता शर्मा आदि उपस्थित थे।