
#Ratlam अब भारत माता चौराहे के नाम से होगी पहचान
रतलाम. व्यक्ति अगर किसी कार्य को करने का मजबूत इरादे के साथ संकल्प लें तो वह कार्य अवश्य पूर्ण होता है। महापौर प्रहलाद पटेल का भारत माता उद्यान निर्माण व उद्यान में भारत माता की मूर्ति स्पापित करना इसका सशक्त उदाहरण है। अब यह चौराहा भारत माता चौराहे के नाम से जाना जाएगा।
यह बात शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने अलकापुरी स्थित भारत माता उद्यान में स्थापित भारत माता की मूर्ति के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कही। उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व में मां भारती का गुणगान हो रहा है। यह हम सभी के लिए गर्व की बात है। आज भारत माता की मूर्ति का लोकार्पण होने से आम जनता में भारत माता के प्रति भावना और अधिक प्रबल होगी।
महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि जब में पार्षद था तब यहां की स्थिति दयनीय थी। तब यह संकल्प लिया कि यहां पर भारत माता उद्यान विकसित करुंगा और उद्यान में मां भारती की प्रतिमा स्थापित होगी। जनता के आशीर्वाद से आज यह संकल्प पूरा हुआ है। इस संकल्प पूरा करने के लिए जनता ने शहर के प्रथम नागरिक के रूप में जिम्मेदारी सौंपी। अब अलकापुरी चौराहा इस नाम की बजाय भारत माता चौराहे के नाम से जाना जाएगा। मंच पर निगम सभापति मनीषा शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, निमिष व्यास सहित एमआईसी सदस्य, वार्ड पार्षद देवश्री पुरोहित उपस्थित थे।
शहर के 49 वार्डों की मिट्टी जाएगी दिल्ली
महापौर पटेल ने मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत नगर के 49 वार्डों की एकत्रित की गई मिट्टी के कलश मंच से उपस्थितों दिखाते हुए बताया कि देश की राजधानी दिल्ली में निर्मित होने वाले सबसे बड़े उद्यान निर्माण के लिए दिल्ली पंहुचाया जाएगा। गुजरात पूर्व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं शिक्षामंत्री जीतू वागड़े ने कहा कि आज विश्व के 178 देशों में भारत का गुणगान हो रहा है। भारत फिर से सोने की चिडिय़ा बनने की ओर अग्रसर है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लूनेरा, बगुला मुखी के स्वामी कृष्णानन्द महाराज, जिला प्रभारी प्रदीप पांडे ने भी संबोधित किया। स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित ने दिया। शुरुआत में महापौर पटेल ने मंच से उतरकर दर्शकों में बैठे शहर के पूर्व सैनिक व उनके परिजनों का सम्मान करके की।
Published on:
02 Oct 2023 12:32 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
