4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#Ratlam : बिलपांक विरूपाक्ष महादेव मंदिर: सर्वार्थसिद्धि योग में महाशिवरात्रि

रतलाम। सर्वार्थसिद्धि योग में इस वर्ष महाशिवरात्रि 8 मार्च को भक्तिभाव के साथ मनाई जाएगी। शहर सहित अंचल के शिवालयों पर तैयारी जोर-शोर से चल रही है। समीपस्थ ग्राम बिलपांक के विरूपाक्ष महादेव मंदिर में लगने वाले पांच दिवसीय मेले की तैयारी के संबंध में 1 मार्च को प्रशासनिक बैठक का आयोजन होगा। जिसमें मेला और पार्किंग व्यवस्था यहां पहुंचने वाले हजारों भक्तों को परेशानी का सामना न करना पड़़े इसको लेकर चर्चा की जाएगी।

less than 1 minute read
Google source verification
patrika

ratlam news

बिलपांक भक्त मंडल के अशोक पाटीदार ने बताया कि विरूपाक्ष महादेव मंदिर में हर वर्ष की तरह पांच दिवसीय मेले की शुरुआत 6 मार्च से होगी। यज्ञ का आयोजन होगा, 8 मार्च को महाशिवरात्रि उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। 10 मार्च को नि:संतान माताओं को खीर प्रसादी का वितरण किया जाएगा।

351 यजमान एक साथ करेंगे महारुद्राभिषेक


महाशिवरात्रि पर सनातन सोशल ग्रुप की ओर से संत महात्माओं के सानिध्य में सत्यम् शिवम् सुन्दरम् महारुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 351 यजमान एक साथ महारुद्राभिषेक करेंगे। जहां पर 12 ज्योतिर्लिंग एवं एक दिव्य शिवलिंग के दर्शन आमजन कर सकेंगे। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से कालिका माता मंदिर मेला प्रांगण में शुरू होगा। विद्वान भूदेवों की ओर से महारुद्राभिषेक कराया जाएगा।

गढक़ैलाश पर तीन दिवसीय महोत्सव


अमृतसागर तालाब स्थित प्राचीन श्रीगढ़ कैलाश महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर्व तीन दिवसीय महोत्सव मनाया जाएगा। 6 मार्च रात्रि 8 बजे सुंदरकांड, 7 मार्च को रात्रि 8 बजे से भजन संध्या तथा 8 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व पर प्रात:काल रुद्राभिषेक, शाम 7 बजे 1 हजार 111 दीपशिखाओं से आरती की जएगी। सुबह 11.30 बजे भगवान गढक़ैलाश को भोग लगाए जाने के बाद प्रसादी का विशेष आयोजन होगा।