
bjp congress evm election in madhya pradesh
रतलाम. सत्ता में बैठे लोगों को पता है कि वो चुनाव हार रहे है। एेसे में वे अंतिम समय तक मतदाता सूची से लेकर ईवीएम तक में गड़बड़ी करने का प्रयास करेंगे। महिला को शक्ति कहा जाता है अब समय आ गया है जब सतर्क रहकर कांगे्रस की सभी शक्ति मिलकर सत्ता के इन गलत प्रयासों को असफल करें। ये बात लोकसभा सीट की महिला कांगे्रस प्रभारी पूर्णिमासिंह ने कही। वे सोमवार को दो व चार नंबर ब्लॉक कांगे्रस महिला समिति की बैठक को संबोधीत कर रही थी।
अरिहंत परिसर में ब्लॉक नंबर चार की बैठक अध्यक्ष तारा नकवी की उपस्थिति व कांगे्रस अध्यक्ष अदिति दवेसर की उपस्थिति में हुई। यहां पर प्रभारी सिंह ने महिलाओं को मतदाता सूची में कितने नाम कटवाए, कितने जुड़वाए से लेकर अन्य सवाल किए। इसके अलावा मतदाता सूची में किस तरह कुछ लोग गड़बड़ करते है व इससे किस तरह सतर्क रहना इस बारे में विस्तार से बताया। इसी प्रकार ब्लॉक नंबर दो की बैठक अध्यक्ष सुमती जाधव की उपस्थिति व दवेसर की मौजुदगी में हुई। यहां पर प्रभारी सिंह ने महिलाओं को कहा कि शक्ति बनकर काम करना होगा। चुनाव के दौरान हर दिन मतदाता सूची पर नजर रखना जरूरी है। चुनाव होने के बाद आराम से नहीं बैठना है, बल्कि सतर्क रहकर इस पर नजर रखना होगी कि कोई इवीएम में गड़बड़ का प्रयास नहीं करे।
हितग्राही की सूची बनाओ
दो व चार नंबर की बैठक में दवेसर ने महिलाओं से राज्य सरकार द्वारा दी जा रही विभिन्न योजनाओं के हितग्राही सूची को बनाने की बात भी की। सिंह के अनुसार जो लाभविंत है, उनको मिले व बताए की योजनाओं का लाभ राज्य सरकार दे रही है व आगे भी इनको जारी रखा जाएगा। लगातार भाजपा जो झूठ बोलती है उसका विरोध भी महिलाओं को आगे आकर करना होगा।
Published on:
12 Mar 2019 09:17 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
