5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चुनाव को लेकर भाजपा की आज बड़ी बैठक, होंगे कई बडे़ निर्णय

Bjp Latest News: जिला भाजपा निर्वाचन अधिकारी आज लेगे कार्यशाला, बूथ समितियों के निर्वाचन 11 से 30 सितम्बर के बीच होंगे। इसी तरह मंडल समितियों के निर्वाचन के लिए प्रदेश भाजपा द्वारा 11 से 31 अक्टूबर के मध्य की तारीख तय की गई है।

3 min read
Google source verification
BJP

बीजेपी

रतलाम। Bjp Latest News: भाजपा का साधारण सदस्यता एवं सक्रिय सदस्यता अभियान लगभग पूर्णता की और है। साधारण एवं सक्रिय सदस्यता के पश्चात् पार्टी अब बूथ स्तर से लेकर मंडल स्तर के निर्वाचन की तैयारियों मे जुट गई है। बूथ समितियों के निर्वाचन 11 से 30 सितम्बर के बीच होंगे। इसी तरह मंडल समितियों के निर्वाचन के लिए प्रदेश भाजपा द्वारा 11 से 31 अक्टूबर के मध्य की तारीख तय की गई है। इन सब के बीच जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद गोटिया शनिवार सुबह 11.30 बजे मित्र निवास रोड स्थित रंगोली परिसर में बैठक लेंगे।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण राव ने बताया कि प्रदेश भाजपा चुनाव अधिकारी हेमंत खण्डेलवाल एवं सहप्रभारी विजेश लुनावत द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद गोटिया (जबलपुर) के साथ जिला भाजपा सह निर्वाचन अधिकारी के रूप में एमआईसी सदस्य प्रेम उपाध्याय की नियुक्ति की गई है। गोटिया व उपाध्याय ने रतलाम जिले के सभी 17 भाजपा मंडलों के निर्वाचन अधिकारीयों एवं सह निर्वाचन अधिकारियों के नामों का ऐलान शुक्रवार शाम को कर दिया है।

इनको दी जवाबदेही निर्वाचन की

सूरजमल जैन मंडल के चुनाव अधिकारी मोतिलाल निनामा, सहनिर्वाचन अधिकारी मनोहर पोरवाल, मुखर्जी मंडल चुनाव अधिकारी संगीता चारेल, सहनिर्वाचन अधिकारी दिनेश शर्मा, दीनदयाल मंडल चुनाव अधिकारी चन्द्रप्रकाश ओस्तवाल, सहनिर्वाचन अधिकारी निर्मल कटारिया, नामली मंडल चुनाव अधिकारी प्रतापसिंह कल्लुखेड़ी सहनिर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र सोनावा, बांगरोद मंडल चुनाव अधिकारी मधु पटेल, सहनिर्वाचन अधिकारी सत्यनारायण पाटीदार बाजनखेड़ा, धराड़ मंडल चुनाव अधिकारी क्रांति जोशी, सहनिर्वाचन अधिकारी लालबहादुर पाटीदार, शबरी मंडल चुनाव अधिकारी कचरूलाल जाट, सहनिर्वाचन अधिकारी गोवर्धनलाल पाटीदार, सैलाना मंडल चुनाव अधिकारी नुरूद्दीन बोहरा, सहनिर्वाचन अधिकारी विजय चारेल, सरवन बेडदा मंडल चुनाव अभय कोठारी, सहनिर्वाचन अधिकारी कालूसिंह निनामा को बनाया गया है।

इनको भी दी जिम्मेदारी

बाजना मंडल में शांतिलाल पाटीदार, सहनिर्वाचन संजय टांक, रावटी मंडल चुनाव अधिकारी नंदकिशोर महावर, सहनिर्वाचन सुरेश सिंघाड़, जावरा नगर मंडल चुनाव अधिकारी अरूण राव, सहनिर्वाचन अधिकारी अब्दुल हकीम, जावरा ग्रामीण चुनाव अधिकारी सुरेश पापटवाल, सहनिर्वाचन अधिकारी बालाराम पाटीदार, पिपलौदा मंडल चुनाव अधिकारी शंकरलाल पाटीदार, सहनिर्वाचन अधिकारी हनुमंत सिंह, आलोट मंडल बाबुलाल कर्णधार, सहनिर्वाचन अधिकारी अशोक सांखला, ताल मंडल चुनाव अधिकारी गोविन्द काकानी सहनिर्वाचन अधिकारी मनीष्स राठोड़, बड़ावदा मंडल चुनाव अधिकारी प्रदीप उपाध्याय सहनिर्वाचन अधिकारी जितेन्द्र बैरागी को मंडल निर्वाचन की जिम्मेदारी सौपी गई है।

आज होगी निर्वाचन को लेकर बैठक

शनिवार सुबह 11.30 बजे गीता मंदिर रोड स्थित रंगोली परिसर मे भाजपा निर्वाचन संबंधी कार्यशाला आयोजित की गई है। कार्यशाला को जिला भाजपा निवार्चन अधिकारी गोटिया संबोधित करेंगे।

Must Read

नवरात्रि व दीपावली के समय कई ट्रेन रहेगी कैंसल, यहां पढे़ं पूरी लिस्ट

सोना चांदी के दाम अभी और गिरेंगे, खरीद रहे है तो थोड़ा इंतजार करें

खुश खबर: रतलाम बनेगा संभाग, प्रक्रिया ने पकड़ी गति

Navratri 2019: पूजा विधि, कलश स्थापना समय, शुभ मुहूर्त, सामग्री, यहां पढ़ें पूरी खबर

9 सितंबर को शुक्र का राशि परिवर्तन, सिंह राशि से कन्या राशि में प्रवेश