
BREAKING मध्यप्रदेश में उपचुनाव से पहले 56 बडे़ अधिकारियों के तबादले
रतलाम. मध्यप्रदेश में विधानसभा के उपचुनाव के पहले शिवराज सिंह चौहान सरकार ने 56 बडे़ अधिकारियों के तबादले शुक्रवार शाम को कर दिए है। इन तबादलों से रतलाम में राजस्व विभाग के दो बडे़ अधिकारी भी प्रभावित हुए है। रतलाम शहर एसडीएम लक्ष्मी गामड़ को संयुक्त कलेक्टर अलीराजपुर और आलोट के एसडीएम चंद्र सिंह सोलंकी का खंडवा तबादला हुआ है। इनके अधिकारियों के स्थान पर शासन ने जबलपुर से डिप्टी कलेक्टर मनीषा वास्कले और भोपाल से डिप्टी कलेक्टर राजेश कुमार शुक्ला का रतलाम तबादला किया है। इन तबादलों में संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर सहित नगर निगम के अधिकारी प्रभावित हुए है।
मध्यप्रदेश में जल्दी ही विधानसभा की 24 सीट पर उपचुनाव होना है। इन उपचुनाव के पूर्व प्रशासनीक सर्जरी हो रही है। इसी बीच राज्य सरकार ने रतलाम के सहित 56 बडे़ अधिकारियों के तबादले कर दिए है। इन तबादलों में रतलाम शहर की एसडीएम लक्ष्मी गामड़ भी प्रभावित हुई है। बता दे कि गामड़ सुबह 7 बजे से लेकर रात में 1 से 2 बजे तक कोरोना वॉरियर्स की भूमिका निभा रही है। इतना ही नहीं, इनके अलावा आलोट के एसडीएम चंद्रसिंह सोलंकी को भी खंडवा भेज दिया है।
कई अधिकारी हुए प्रभावित
शैली कनाश संयुक्त कलेक्टर बुरहानपुर से शाजापुर, काशीरात बडोले संयुक्त कलेक्टर बुरहानपुर से देवास, लक्ष्मी गामड़ संयुक्त कलेक्टर रतलाम से अलीराजपुर, शोभाराम सोलंकी नीमच से देवास, हरिवल्लभ शर्मा अवर सचिव राजस्व मंडल ग्वालियर से संयुक्त कलेक्टर ग्वालियर, नीमलमणी अगिनहोत्री उमरिया से रीवा, कमलेश कुमार पांडे शहडोल से मुरैना, कौशल किशोर सिंह ग्वालियर से ग्वालियर विकास प्राधिकरण, विनोद कुमार सिंह मुरैना से राजगढ़, महावीर प्रसाद बरार रीवा से बैतुल, अश्विनी कुमार रावत क्षेत्रीय प्रबंधक नागरिक आपुर्ति ग्वालियर से संयुक्त कलेक्टर ग्वालियर, दिनेश चंद्र शुक्ला ग्वालियर अपर आयुक्त नगर पालिका निगम से अवर सचिव राजस्व मंडल ग्वालियर, गरिमा रावत मंदसौर से उज्जैन, रमेश कुमार पांडेय राजगढ़ से सागर, जगदीश मेहरा उज्जैन से खंडवा, शाश्वत शर्मा इंदौर से झाबुआ, मनोज कुमार भोपाल से श्योपुर, संजीव केशव पांडे खंडवा से बुरहानपुर, मुकुल गुप्ता संपदा संचालनालय भोपाल से अपर आयुक्त ग्वालियर नगर पालिका निगम, महेश कुमार बमन्हा नरसिंहपुर से हरदा, क्षितिज शर्मा राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल से संयुक्त कलेक्टर भोपाल, राजेश मेहता सीधी से विदिशा, चंदर सिंह सोलंकी रतलाम से खंडवा, जगदीश प्रसाद गुप्ता निवाड़ी से शिवपुरी, राजेश कुमार शुक्ला भोपाल से रतलाम, नीरज खरे इंदौर कृषि उपज मंडी से उमरिया, अयोध्या प्रसाद द्धिवेदी सतना से रीवा, विनीत कुमार तिवारी रायसेन से भोपाल, विजय कुमार मंडलोई अलीराजपुर से सीहोर, बृजबिहारी लाल अशोक नगर से भिंड, राजीव समाधिया गुना से मुरैना, विष्णु प्रसाद यादव हरदा से शहडोल, मोहिनी शर्मा रायसेन से होशंगाबाद, मुकेश ङ्क्षसह पूल सामान्य प्रशाशन से भोपाल, श्रीलेखा श्रोत्रिय इंदौर से सामान्य प्रशाशन पूल, मनीष कुमार जैन आगर मालवा से नीमच, रवीश श्रीवास्तव भोपाल, श्योपुर, आनंद सिंह राजावत खरगोन से सीधी, शिवानी रायकवार गुना से नीमच, अरविंद माहौर नीमच से दतिया, राकेश परमार दतिया से अलीराजपुर, मनीषा वास्कले जबलपुर से रतलाम, पराग जैन झाबुआ से इंदौर, राहुल गुप्ता खंडवा से अशोक नगर, वीरेंद्र ङ्क्षसह दतिया से गुना, अदिति यादव बैतुल से दमोह, संघमित्रा बौद्ध नरसिंहपुर से रायसेन, वंदना जैन भोपाल से अवर सचिव राज्य निर्वाचन आयोग, नेहा सोनी गुना से उमरिया, अभिषेक चौरसिया भिंड से दतिया, रवि मालवीय सिंगरोली से अशोक नगर, विशाखा देशमुख धार से उपायुक्त भू अभिलेख इंदौर, पल्लवी वैद्य शिवपुरी से राजगढ़, विजेंद्र ङ्क्षसह यादव विदिशा से श्योपुर, दीपाश्री गुप्ता खंडवा से जबलपुर व विजयसिंह यादव श्योपुर से अशोक नगर तबादला हुआ है।
Published on:
12 Jun 2020 08:40 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
