19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ratlam Breaking दलित दूल्हे को घोड़ी पर बारात निकालने से रोका, नही रुके तो की मारपीट

मध्यप्रदेश में ओबीसी आरक्षण को लेकर चल रहे घमासान के बीच रतलाम जिले के आलोट में दलित दूल्हे को घोड़ी पर बारात निकालने को रोका गया। दूल्हा नहीं माना तो मारपीट कर दी। बाद में पुलिस पहुंची व दूल्हे की बारात निकलवाई।

2 min read
Google source verification
Breaking Dalit groom stopped from taking out procession on a mare

Breaking Dalit groom stopped from taking out procession on a mare

रतलाम. मध्यप्रदेश में ओबीसी आरक्षण को लेकर चल रहे घमासान के बीच रतलाम जिले के आलोट में दलित दूल्हे को घोड़ी पर बारात निकालने को रोका गया। दूल्हा नहीं माना तो मारपीट कर दी। बाद में पुलिस पहुंची व दूल्हे की बारात निकलवाई। बड़ी बात यह है बारात पर दो बार गांव में हमला हुआ। पुलिस के अनुसार फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।

आलोट पुलिस के अनुसार दूल्हा बलराम पिता कालूराम की बारात पिपलिया तुकार गांव जाना थी। बारात जाने से पहले अपने गांव कंथारिया में 5 बजे जुलूस निकाल रहे थे। पुलिस ने बताया जिसमे दूल्हा घोड़ी पर बैठ कर राजपूत समाज के मोहल्ले से निकल रहा था। तभी करीब 20 लोगो ने हमला बोल दिया। हमला पत्थर, ईंट, लठ्ठ से किया गया। जिसमें दूल्हे के बड़े पापा सहित मेहमानों को भी इसमे चोट आई है। अचानक हुए हमले में करीब 7 लोग घायल हुए है।

डायल 100 को दी सूचना नहीं आई काम

गांव में दलित की बारात में विवाद व हमला देखकर किसी ने डायल 100 को फोन किया, इसके बाद ग्रामीणों ने डिप्टी कलेक्टर मनीषा वास्कले को भी फोन किया। बाद में आलोट पुलिस ने गोरधन पिता रघुनाथ निवासी कंथारिया ने आलोट थाने पहुंचकर मारपीट करने वालों के विरुद्ध आलोट थाने में मामला दर्ज करवाया है। ग्रामीणों ने बताया कन्हैया पिता गोवर्धनलाल ने डायल १०० को कॉल किया तो डायल 100 पर फोन नहीं लगा। इसके बाद आलोट एसडीएम मनीषा वास्कले को इस विवाद की सूचना दी गई। इस सूचना के बाद आलोट पुलिस बल मौके पर पहुंचा। गांव में स्थिति अनियंत्रित होती देख आलोट एसडीएम मनीषा वास्कले, नायब तहसीलदार मुकेश सोनी, आलोट थाना प्रभारी बीएल भाबर सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव में पहुंचा।

इनके खिलाफ दर्ज हुआ मामला

पुलिस के अनुसार बलवंत पिता प्रहलाद सिंह, तूफान सिंह, जितेन्द्र सिंह पिता मेहरबान सिंह, कान्हा पिता गुमान सिंह, किशोर सिंह पिता भेरू सिंह, ज्ञान सिंह पिता उकार सिंह के खिलाफ आलोट पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

यह हुए है घायल

आलोट पुलिस के अनुसार गोवर्धन पिता रघुनाथ, कन्या पिता गोरधन, रुगनात पिता भवर,सरवन पिता सीताराम , मुरली पिता लाल सिंह घायल हुए है।