12 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रीलंका में संतों ने सत्संग एवं धर्म सभाओं का आयोजन किया

रतलाम

image

Newsdesk

Aug 12, 2026

datia news

datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

फोटो-आरटी-1203

आलोट. सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार हेतु श्रीलंका गए संतों का दल आलोट लौटा। करवाखेड़ी आश्रम के महंत योगी प्रकाश नाथ के सानिध्य में पांच संतों का यह समूह 2 अगस्त को विक्रमगढ़ आलोट रेलवे स्टेशन से श्रीलंका यात्रा पर गया था। यह दल जोधपुर-इंदौर ट्रेन से विक्रमगढ़ आलोट पहुंचा। भक्तों ने ढोल-ढमाकों, हार-फूल और जयघोष के साथ संतों का भव्य स्वागत किया। श्रीलंका मे संतों ने किया सत्संग एवं धर्म सभाओं का आयोजन किया।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राष्ट्र संत पंचमुखी हनुमान मंदिर के महंत रामराज दास त्यागी जयपुर एवं मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध महंत योगी प्रकाश नाथ ने किया। यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए महंत प्रकाश नाथ योगी ने बताया कि श्रावण मास के अवसर पर श्रीलंका के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर भगवान शिव की आराधना के महत्त्व पर शिव पूजन, सत्संग एवं धर्म सभाओं का आयोजन किया गया। यात्रा का मुख्य उद्देश्य शिवभक्ति, भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा का प्रसार कर समाज में धार्मिक चेतना जागृत करना था, जो सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ। विक्रमगढ़ आलोट रेलवे स्टेशन पर महंतों के आगमन पर भक्तों ने आत्मीय स्वागत-सम्मान किया। इस अवसर पर विनोद माली, नागेंद्र सिंह डोडिया, हेमेंद्र सिंह निगम, जन्मेजय पाटीदार, सुमित गुप्ता, राजेंद्र सिंह जादौन, भूपेंद्र सिंह सोलंकी सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।