यात्रा में बैंडबाजों के साथ अश्व पर समाजजन परम्परागत मराठी वेषभूषा में नजर आए, तो शिवाजी आकर्षण का केंद्र रहे। प्रथम बग्घी में शिवाजी की और दूसरी बग्घी में महाराणा प्रताप की तस्वीर सुशोभित हो रही थी। यात्रा का विधायक चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, शहर कांग्रेस, शांतिलाल वर्मा मित्र मंडल, भाजपा अम्बेडकर मंडल, व्यापारी संघ एवं राजपूत समाज आदि संगठनों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
ये रहा आकर्षण
इस दौरान समाज के आरआर नवले, जीएम जगदाले, सदाशिव राव, मनोज राउत, राजकुमार तिजारे, दिनेश जाधव, महेंद्र शिंदे, भूषण बर्वे, अशोक चौधरी, हर्ष जाधव आदि उपस्थित थे। यात्रा के दौरान महिलाएं मराठी संस्कृति के साथ लेजिम नृत्य करती हुई चल रही थी। पुरुषवर्ग श्वेत वस्त्र धारण कर केसरिया साफा पहने शामिल हुए। यात्रा निगम चौराहे पर पहुंची, जहां महाराजा रतनसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
राजपूत समाज ने किया स्वागत
छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर क्षत्रिय मराठा समाज की ओर से निकाली गई शौर्य यात्रा का श्री राजपूत नवयुवक मंडल न्यास एवं महिला मंडल अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, क्षत्राणी ग्रुप, राष्ट्रीय करणी सेना अन्य राजपूत संगठन ने स्वागत किया। समाज के पदाधिकारियों का सम्मान कर राष्ट्रपुरुष देश के गौरव शिवाजी और महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया।