8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रतलाम

Watch video: प्रकृति के रंग में रंगे शहरवासी, हर तरफ पौधरोपण

रतलाम। हरियाली से ओत-प्रोत नगरवासी हाथों में पौंधा लिए निकले रोपण करने..पत्रिका हरित प्रदेश, नगर पालिक निगम रतलाम अंकुर पौधरोपण महाअभियान के अन्तर्गत 1 जुलाई से वृहद स्तर पर पौधरोपण किया जा रहा है। हरियाली अमावस्या पर समरसता लिए अमृतसागर तालाब बगीचे में महापौर प्रहलाद पटेल की उपस्थिति में महोत्सव मनाते हुए अशोक के पौधों का रोपण किया गया।

Google source verification

पत्रिका हरित प्रदेश अभियान से जुड़कर शहर की सैकड़ों धार्मिक-सामाजिक संस्था-संगठनों के सदस्यों के साथ 49 वार्डो में जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों के साथ ग्रामीण विधायक, महापौर ने फल-फूल और छायादार हजारों पौधे लगाकर संरक्षण का संकल्प किया। इनका रहा योगदान निगम उद्यान विभाग के अनिल पारा समस्त कर्मचारियों के अथक प्रयासों से हर वार्डों में वृहद स्तर पर गड्ढा कर पौधरोपण करने की व्यवस्था की गई हैं। जिसमें जन-जन पर्यावरण संरक्षक सहभागी बनें इस उद्देश्य से सामाजिक धार्मिक पर्यावरण संगठनों क्षेत्रिय पार्षद व रहवासियों के हाथों पौधरोपण कर हर व्यक्ति अभियान से जुड़कर एक मिसाल कायम की। विशेष तौर पर निगम पौधरोपण अभियान के ब्रांड एंबेसेडर विशाल कुमार वर्मा का योगदान रहा। मानस भवन पर पौधरोपण अग्रवाल महासभा समाज की प्रगति मंच नीता अग्रवाल, अग्रसेन मैत्री ज्योति कोकड़ा, अर्चना अग्रवाल, पहल कोकड़ा, हर्षलता, युवा महासभा के नीलू अग्रवाल, विनी अग्रवाल, सोनू अग्रवाल, अंजलि मित्तल, रानू अग्रवाल, अजय, विजय, सावन, आकाश आदि उपस्थित थे।

किया पौधरोपण
जन कल्याण सीनियर सिटीजन सेवा संस्थान की ओर से बिरियाखेड़ी वृद्धा आश्रम में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर निवासित वृद्ध जन से संकल्प दिलवाया गया कि इन नन्हें पौधों को वृक्ष बनने सभी समय-समय पर देख भाल करेंगे। इस मौके पर संस्था अध्यक्ष जगदीश हरारिया, सचिव शबाना खान, संस्था सदस्य डॉ. राहुल, आश्रम संचालक कुलदीप सिंह, गायत्री बाई सहभागी रहे । सोमनाथ महादेव मंदिर में पौधरोपण पैलेस रोड स्थित सोमनाथ महादेव मंदिर में भाजपा के सूरजमल जैन मंडल की मंडल मंत्री भारती राहोरी ने पत्रिका हरित प्रदेश एवं ग्रीन रतलाम क्लीन रतलाम के अन्तर्गत पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि भारती पाटीदार, रीना टाक, मनीषा साखला, रंजना जोशी, सोनू नेका सहित क्षेत्र की महिलाएं शामिल हुए। पतंजलि युवा भारत प्रांत संरक्षक बनें प्रकृति संरक्षक पतंजलि योगपीठ हरिद्वार युवा भारत जिला म.प्र.पश्चिम पांचों संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली अमावस्या पर योगमय प्रकृति सेवा समरसता भाव लिए महापौर प्रहलाद पटेल, राज्य प्रभारी प्रेमाराम पुनिया के आतिथ्य में पौधरोपण किया।