Patrika Amritam Jalam Abhiyan: पत्रिका अमृतम जलम अभियान के अंतर्गत रतलाम शहर की नगर निगम के सामने स्थित दो मुह बावड़ी पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर निगम के महापौर प्रहलाद पटेल, अध्यक्ष मनीषा शर्मा, एमआईसी सदस्य विशाल शर्मा एवं भगत सिंह भदोरिया सहित कई सामाजिक संस्थाओं के सदस्य मौजूद रहे।