16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एलियन जैसी शक्ल के कोलोडियन बेबी की हालत जस की तस, सतत हो रही निगरानी

एमसीएच में जावरा क्षेत्र की महिला को पैदा हुए बच्चे की शक्ल देखकर स्टाफ भी चौंका

less than 1 minute read
Google source verification

रतलाम

image

Kamal Singh

Jun 06, 2022

एलियन जैसी शक्ल के कोलोडियन बेबी की हालत जस की तस, सतत हो रही निगरानी

एलियन जैसी शक्ल के कोलोडियन बेबी की हालत जस की तस, सतत हो रही निगरानी

रतलाम. पिछले शुक्रवार जिला अस्पताल में पैदा हुए एलियन जैसी शक्ल वाले कोलोडियन बेबी की हालत में चार दिन बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ है। उसकी स्थिति जस की तस बनी हुई है। डॉक्टर भी उसकी हालत को देखकर गंभीर है और सतत निगरानी रखे हुए हैं। बच्चे की देखभाल करने वाले डॉक्टर नावेद कुरैशी बताते हैं कि चार दिन में भी बच्चे की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है और वैसी ही बनी हुई है। बच्चे को कृत्रिम आक्सीजन पर रखा गया है। उसकी चमड़ी आने की संभावना अब है ही नहीं क्योंकि जेनेटिक समस्या की वजह से गर्भावस्था के दौरान ही चमड़ी नहीं बन पाई थी।

बड़ावदा की है महिला
डॉ. कुरैशी ने बताया शाम पौने चार बजे बड़ावदा निवासी महिला साजेदा पति शफीक 25 की डिलीवरी में यह बच्चा शुक्रवार की शाम को हुआ था। मेडिकल भाषा में ऐसे बच्चों को कोलोडियन बेबी कहा जाता है। मेडिकल की भाषा में इसे जैनेटिक समस्या बोला जाता है। इस बीमारी में गर्भावस्था के दौरान बच्ची की चमड़ी का विकसित नहीं होना होता है। बच्चे के शरीर पर चमड़ी नहीं होने से उसके अंग सूज जाते हैं और नसे बाहर दिखाई देती है।

इंफेक्शन का ज्यादा खतरा
डॉ. नावेद बताते हैं कि ऐसे बच्चे को इंफेक्शन का ज्यादा खतरा रहता है। चमड़ी का पूरी तरह डेवलप नहीं होने से हो सकता है कि उसे और भी कोई अंदरुनी समस्या हो। अंगुलियां और गुप्तांग भी पूरी तरह डेवलप नहीं हुए हैं। गुप्तांग के सही तरीके से डेवलप नहीं होने की दशा में फिलहाल यह संशय है कि यह बच्चा मेल है या फीमेल। इन्वेस्टिगेशन के बाद ही सही-सही बताया जा सकेगा कि यह मेल या फीमेल है।