19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Election 2023: 25 साल से जीत का सेहरा पहनने की कोशिश, लेकिन यहां हर बार नाउम्मीद रह गई कांग्रेस

1993 में कांग्रेस और 2008 में निर्दलीय को मिला मौका...

2 min read
Google source verification
facts_about_indian_national_congress_in_mp_elections.jpg

सोना, सेव व साड़ी के लिए प्रसिद्ध रतलाम विधानसभा सीट पर जीत का सेहरा बांधने के लिए कांग्रेस बीते 25 साल से मशक्कत कर रही हैं, लेकिन उसे सफलता नहीं मिल पा रही है। वर्ष 1952 से लेकर अब तक हुए चुनावों की बात की जाए तो इन 71 सालों में 6 बार कांग्रेस,सात बार जनता पार्टी व भारतीय जनता पार्टी व एक बार निर्दलीय ने जीत दर्ज कराई। 1952 से अब तक की बात की जाए तो 1952 से लेकर 1977 तक यह सीट कांग्रेस का गढ़ रही। लगातार कांग्रेस ने जीत दर्ज की। इसके बाद 1977 से लेकर 1993, 1998 से 2007 व 2013 से 2023 तक जनता पार्टी व भाजपा का कब्जा रहा।

1993 में कांग्रेस ने दर्ज की जीत

1993 में हुए चुनाव में कांग्रेस के शिवकुमार झालानी ने जीत दर्ज की। उन्होंने लोक निर्माण मंत्री रहे भाजपा के हिम्मत कोठारी को हराया। इसके बाद 1998 व 2003 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने हिम्मत कोठारी को प्रत्याशी बनाया और उन्होंने दोनों चुनाव में जीत हासिल की।

2008 में निर्दलीय ने जीत दर्ज की

वर्ष 2008 के चुनाव में निर्दलीय पारस सकलेचा ने गृह मंत्री हिम्मत कोठारी को हराया था। यहां पर कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही थी।

2013 में भाजपा ने बदला चेहरा

वर्ष 2013 में भाजपा ने यहां चेहरा बदला और उद्योगपति चैतन्य काश्यप को प्रत्याशी बनाया। पहली बार काश्यप ने यहां सर्वाधिक 40305 मतों से जीत हासिल की। इसके बाद 2018 के चुनाव में उन्होंने जीत दर्ज कर भाजपा का कब्जा बरकरार रखा।

कब कौन रहा विधायक

- वर्ष 1952- प्रेमसिंह राठौर

- वर्ष 1957- सुमन जैन

- वर्ष 1962- बाबूलाल(कांग्रेस)

- वर्ष 1967- देवीसिंह (कांग्रेस)

- वर्ष 1972- अकबर अली आरिफ(कांग्रेस)

- वर्ष 1977- हिम्मत कोठारी (जनता पार्टी)

- वर्ष 1980- हिम्मत कोठारी(भाजपा)

- वर्ष 1985- हिम्मत कोठारी (भाजपा)

- वर्ष 1990- हिम्मत कोठारी(भाजपा)

- वर्ष 1993- शिव कुमार झालानी(कांग्रेस)

- वर्ष 1998- हिम्मत कोठारी(भाजपा)

- वर्ष 2003- हिम्मत कोठारी(भाजपा)

- वर्ष 2008- पारस सकलेचा (निर्दलीय, बाद में विधायकी शून्य घोषित)

- वर्ष 2013- चेतन्य काश्यप(भाजपा)

- वर्ष 2018- चैतन्य काश्यप(भाजपा)

ये भी पढ़ें :MP Election 2023: प्रचार में बचे 21 दिन, एक दिन में 14 घंटे नेताजी को करना होगी मशक्कत