
government officer son kidnapping for 50 lakhs rupees
जावरा। भावगढ़ थाना क्षैत्र के दलोदा के एक लहसुन व्यापारी को जावरा में उसके निवास से बीती रात 5 अज्ञात बदमाश पिस्टल की नोक पर उठाकर ले गए। मामला करीब 40 हजार रुपए के लेन देन का हैं, जिस व्यक्ति से लेन देन था वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया हैं। पुलिस अभी पूछताछ कर रही हैं। इधर पुलिस ने व्यापारी को 24 घंटे में ढूंढ निकाला और एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया हैं।
थाना प्रभारी दुष्यंतकुमार जोशी ने बताया एलची भावगढ़ निवासी महेश गिरी हालमुकाम पिपलोदा रोड़ जावरा, जावरा में लहसुन का व्यापार कर रहा है। उसने नांदलेटा के एक व्यक्ति से 40 हजार रुपए उधार लिए थे। मुकेश गिरी का 10 अप्रैल की रात उसी के घर से पिस्टल की नोक पर अपहरण कर मोटर साइकल पर बैठाकर ले गए थे। इसकी सूचना नौकर राहुल सूर्यवंशी निवासी गौतम नगर दलोदा ने दी थी। सूचना पर टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। 24 घंटे में ही व्यापारी को ढूंढ निकाला, वहीं एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अन्य चार आरोपियों की तलाश मेें पुलिस जुटी हुई है।
एक आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
टीआई ने बताया महेश ने 40 हजार रुपए उधार लिए थे, जो वह देने में लेट हो रहा था। इसी के चलते नांदलेटा के पांच लोगों ने अपहरण कर लिया। जानकारी मिली कि मुकेशगिरी को आरोपी नांदलेटा ले गए है। पुलिस ने बुधवार को आरोपी के घरों पर दबिश दी तो मुकेश घर के अंदर से मिला। इस बीच आरोपी भागने में सफल हो गए। बुधवार रात को एक आरोपी लोकेन्द्रसिंह निवासी नांदलेटा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, वहीं शेष आरोपियों की तलाश जारी हैं।
माइनर अटैक के बाद मेहरा को किया इंदौर रेफर
जावरा। जिला अंत्योदय समिति के उपाध्यक्ष एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के पूर्व चैयरमेन प्रकाश मेहरा का बुधवार को माइनर अटेक आ गया। उन्हें रतलाम सीएचएल में भर्ती कराया था, जहां से इंदौर के बाम्बे हॉस्पिटल भेज दिया। मिली जानकारी अनुसार मेहरा बुधवार को नपा के पूर्व चेयरमेन प्रदीप शर्मा के साथ मोटर साइकल से घर जा रहे थे, कि पुलिस थाने के सामने अटैक आ गया, जिससे वे गिर गए। उनके दाएं हाथ में फ्रैक्चर हो गया। मेहरा को रतलाम के सीएचएल अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार दोपहर में इंदौर के बाम्बे हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया।
निर्माणाधीन मकान में फंदे पर लटका मिला युवक
रतलाम। लोटस सिटी कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान से एक युवक रस्सी के फंदे पर लटका मिला है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। थाना प्रभारी अजय सारवान ने बताया कि लोटस सिटी कॉलोनी में जाकिर हुसैन के मकान का काम ? चल रहा है। बाथरूम के हिस्से में एक युवक को रस्सी से फंदे पर लटका देखा। सूचना पर पुलिस बल वहां पहुंचा। जांच के दौरान मृतक के कपड़ों से एक ट्रेन का टिकट नई दिल्ली से मुंबई का ११ अप्रैल का मिला है।
Published on:
13 Apr 2018 05:09 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
