10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोर्ट रूम में महिला जज के नाम आया लिफाफा, खोलते ही हो गईं बेचैन

महिला जज ने जैसे ही लिफाफा खोला वो हैरान और बेचैन हो उठीं, अन्य जज व अधिकारियों ने कोर्ट रूम में पहुंचकर उन्हें संभाला..

2 min read
Google source verification
ratlam.jpg

रतलाम से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला जज को रिजस्टर्ड डाक से लिफाफ में एक जहरीली पुड़िया भेजी गई है। हालांकि ये बात अभी स्पष्ट नहीं है कि पुड़िया में जहर है या फिर कुछ और। पुड़िया भेजने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। शख्स ने लिफाफे में जो लेटर भेजा था उसमें न्याय न मिलने पर जहर खाकर जान देने की बात लिखी थी। मामला जिला न्यायालय दोपहर 11.30 बजे का है।

लिफाफा खोलते ही बेचैन हो उठीं जज साहिबा
जिला न्यायालय में न्यायाधीश मुग्धा कुमार रोजाना की तरह मंगलवार को भी कोर्ट रूम में केस की सुनवाई कर रही थीं। इसी दौरान पोस्टमैन आया और महिला जज मुग्धा कुमार के नाम आया लिफाफा सौंपकर चला गया। कोर्ट के कर्मचारी ने लिफाफा लेकर जज साहिबा को दे दिया। उन्होंने लिफाफा खोला तो उसमें 4 पेज का लेटर था जिसमें न्याय न मिलने पर जहर खाकर जान देने की बात लिखी थी। लेटर पढ़ने के बाद जब जज मुग्धा कुमार ने लिफाफा देखा तो उसमें एक पुड़िया भी थी जिसे देखकर वो हैरान और बेचैन हो गईं।

यह भी पढ़ें- बच्चों से भरी स्कूल बस हुई बेकाबू, कई लोगों को मारी टक्कर, मचा हड़कंप

पुलिस ने लिफाफा भेजने वाले को पकड़ा
महिला जज के साथ हुई इस घटना का पता चलते ही अन्य जज व अधिकारी तुरंत जज मुग्धा कुमार के कोर्ट में पहुंचे और उन्हें संभाला। पुलिस को भी सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ ही देर में लिफाफा भेजने वाले को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम दशरथ शर्मा है जो रिंगनीया का रहने वाला है। बताया गया है कि दशरथ ने अक्टूबर 2023 में नामली थाने में अपने पिता व तीन भाई और उनकी पत्नियों के खिलाफ मारपीट का केस दर्द चराया था जिसकी सुनवाई महिला जज मुग्धा कुमार की कोर्ट में चल रही है।

यह भी पढ़ें- बारिश के साथ जमकर गिरे ओले, अन्नदाता पर ऊपरवाले की मार, Video