मंदसौर। रतलाम-नीमच रेलवे सेक्शन के मल्हारगढ़ रेलवे स्टेशन के आउटर पर तीन लाश मिलने से सनसनी मच गई हैं। जो लाश मिली है, इनमे एक बालक, एक बालिका व महिला का शव इसमे शामिल है। सूचना मिलने के करीब एक घंटे बाद जीआरपी नीमच के अलावा पुलिस पहुंची है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ये हत्या है या आत्महत्या, फिलहाल पुलिस इसकी जांच में जुटी है। रेलवे ट्रैक पर शव की सूचना के बाद बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए।