6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO दिग्विजय सिंह ने करवाचौथ के पहले पत्नी अमृता को लेकर दिया ये बड़ा बयान

कांगे्रस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह बुधवार को रतलाम में थे। उन्होंने करवाचौथ 17 अक्टूबर 2019 के एक दिन पूर्व पत्नी अमृता के लिए बड़ी बात बोल दी। यहां देखें खबर का VIDEO...

4 min read
Google source verification
Digvijay Singh made this big statement about wife Amrita Video

Digvijay Singh made this big statement about wife Amrita Video

रतलाम। कांगे्रस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह बुधवार को रतलाम में थे। उन्होंने करवाचौथ 17 अक्टूबर 2019 के एक दिन पूर्व पत्नी अमृता के लिए बड़ी बात बोल दी। यहां देखें खबर का दिग्विजय सिंह ने देश व विदेश में बसी हर सुहागन महिला को लेकर एक खास बात भी कही है।

MUST READ : यह करवाचौथ पत्नियों के लिए लाया दुर्लभ संयोग, करे ये काम

करवाचौथ 2019 का पर्व 17 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इसके पूर्व दिग्विजय सिंह ने बड़ी बात बोल दी है। जब उनसे सवाल किसा गया कि वे अपनी पत्नी अमृता को करवाचौथ पर क्यर उपहार देंगे तो उन्होंने बड़ी बात कह दी। दिग्विजय सिंह ने कहा कि वे आज रात को ही अपनी पत्नी के पास पहुंच जाएंगे। पत्नी को खास पल में समय देने से बेहतर कोई उपहार नहीं होता है। दिग्विजय सिंह ने बताया कि जब वे नर्मदा यात्रा निकाल रहे थे, तब पत्नी अमृता साथ थी। उस वक्त अमृता के साथ एक दिन नर्मदा यात्रा रोककर त्योहार मनाया था।

MUST READ : करवाचौथ 2019 : पहली बार व्रत तो जरूर पढे़ं ये खबर


हर सुहागन के लिए बोली ये बात

दिग्विजय सिंह ने इस दौरान देश व विदेश में बसे भारतीयों के लिए भी बड़ी बात कही। दिग्विजय सिंह ने कहा कि वे हर बहु को, हर पत्नी को, हर सुहागन को आशीर्वाद देते है कि उनका सुहाग अमर रहे। वे हर वक्त अपनी पत्नी के साथ प्रसन्न रहे। इतना ही नहीं, दिग्विजय सिंह ने कहा कि वे अपनी पत्नी के पास आज रात को ही पहुंच रहे है व एक खास गिफ्ट देंगे। ये गिफ्ट क्या होगा, इस बारे में जब सवाल किया तो वे अपनी खास अंदाज में ठहाका मारकर उठ गए।

MUST READ : दिवाली के पहले रेलवे व आईआरसीटीसी ने निरस्त कर दी अनेक ट्रेन

कोई राजा महाराजा नहीं

इसके अलावा अनेक मामलों पर दिग्विजय सिंह ने बात की। वे बोले की राज्य हो या देश, आजादी के बाद कोई राजा महाराजा नहीं है। राज्य की कमलनाथ सरकार अपने कार्यकाल को पूरा करेगी। जो वादे घोषणा पत्र में है, वो पांच वर्ष के लिए किए गए है। कोई यह नहीं सोचे की एक वर्ष में हर कार्य हो जाएगा। कांगे्रस में अध्यक्ष के मामले को लेकर विवाद पर बोले कोई विवाद है ही नहीं। यहां तक की दिग्विजय सिंह ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के नेतृत्व में आर्थिक मोर्चे पर देश रसातल में जा रहा है। केंद्र सरकार दुर्भावना के साथ काम कर रही है। जो कोई अपराध नहीं किए, उनको भी जानकरके गलत तरीके से परेशान किया जा रहा है। 31 मार्च 2017 तक जिनपर कर्ज था, वो सभी माफ हुआ है, अब आगे का किया जाएगा।

MUST READ : दिवाली 2019 के पूर्व दो दिन चार महायोग, इस दिन कर सकते है खरीदी

पहली करवाचौथ तो भूलकर मत करना यह 6 काम

दिवाली पूजा का बेस्ट मुहूर्त यहां पढे़ं

दिग्वजय सिंह जब कड़क धूप में हो गए खडे़

पहले मध्यप्रदेश व अब देश की राजनीति में दिग्विजय सिंह वो नेता है जिनको चर्चा में रहना आता है। इसलिए वो कुछ न कुछ इस तरह का करते है जो चर्चा में रहता है। बुधवार को जब दिग्विजय ङ्क्षसह आए तो कड़क धूप में कार्यकर्ताओं से मिलने खडे़ हो गए।

आ तो मंगलवार की रात को गए

दिग्विजय सिंह आ तो मंगलवार की रात को गए थे। इसके बाद वे स्थानीय कार्यकर्ताओं के यहां पर भोजन को गए। सुबह वे एक - एक करके बडे़ नेताओं से बंद कमरे में मिले। इसके बाद जब बारी कार्यकताआें की आई तो उन्होंने पहले तो सभी को कमरे में बुलवा लिया। जब भीड़ बढ़ गई तो स्वयं बाहर आ गए। इसके बाद सर्किट हाउस के बाहर गए व दरवाजे पर जाकर खडे़ हो गए।

बोले पुष्पमाला नहीं हो
आमतौर पर नेता व हार पुष्प का संबंध हमेशा रहता है, लेकिन पूर्व सीएम सुंदरलाल पटवा के बाद अब दिग्विजय सिंह ने भी पुष्प माला लेना बंद कर दिया है। जब कार्यकर्ता माला लेकर आए तो डपट दिए। बोले लाइन में सबसे बंत में खड़ा रखो इस व्यक्ति को। इतना ही नहीं, जो सुत की माला लेकर आए उनको आगे खड़ा करवा दिया। इतना ही नहीं कांगे्रस के ध्वज की तरह जब एक कार्यकर्ता एनएसयूआई लिखा हुआ लाया तो कह दिया कॉलेज में कांगे्रस को मजबूत किया जाए। कांगे्रस की अब भावी पीढ़ी युवा ही है।

बंद कमरों की मुलाकात

दिग्विजय सिंह ने बंद कमरे में वरिष्ठ कांगे्रस नेता खुर्शीद अनवर, पुष्पलता दवे, शहर कांगे्रस अध्यक्ष विनोद मिश्रा, प्रमोद गुगलिया, सुजीत उपाध्याय सहित कई नेताओं से मुलाकात की। जब बारी कार्यकर्ताओं की आई तो भीड़ देखकर बाहर आ गए व सभी को एक लाइन में खड़ा करवा दिया। तेज धूप थी, लेकिन दिग्विजय सिंह कार्यकर्ताओं के लिए खडे़ रहे। यहां तक की जब अंत में कोई मिलने वाला नहीं बचा तब भी स्वयं आवाज लगवाई की और किसी को मिलना हो तो मिले।