17 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ई-टोकन से जिले के 14117 किसानों ने लिया खाद

जिले में ई-विकास पोर्टल के माध्यम से उर्वरकों का वितरण लगातार किया जा रहा है। विभाग ने बताया कि 1 अप्रेल से 16 मई तक 14 हजार से अधिक ई-टोकन जनरेट हुए हैं, हजारों किसानों को यूरिया, डीएपी, एनपीके सहित विभिन्न उर्वरकों का वितरण किया जा चुका है।

2 min read
Google source verification
E-Token System news ratlam

ई-टोकन व्यवस्था जांची, पिछले दिनों क्षेत्र के कई किसानों ने सर्वर धीमा होने और ई-टोकन जनरेट नहीं होने जैसी समस्याओं की शिकायत की थी।

रतलाम. खरीफ सीजन से पहले सैलाना क्षेत्र में किसानों को खाद वितरण और ई-टोकन व्यवस्था में आ रही परेशानियों को लेकर पत्रिका में खबर प्रकाशित होने के बाद कृषि विभाग सक्रिय हो गया। रविवार को विभागीय अधिकारियों की टीम ने सैलाना विकासखंड की विभिन्न उर्वरक फर्मों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा किया।

कृषि विभाग के अनुसार जिले में ई-विकास पोर्टल के माध्यम से उर्वरकों का वितरण लगातार किया जा रहा है। विभाग ने बताया कि 1 अप्रेल से 16 मई तक 14 हजार से अधिक ई-टोकन जनरेट हुए हैं, हजारों किसानों को यूरिया, डीएपी, एनपीके सहित विभिन्न उर्वरकों का वितरण किया जा चुका है।

कृषि विभाग का दल पहुंचा सैलाना
उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास आरके सिंह के नेतृत्व में संयुक्त निरीक्षण दल ने क्षेत्र का दौरा किया। टीम में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी वायएस निनामा तथा मास्टर ट्रेनर आनंदीलाल पाटीदार शामिल रहे। अधिकारियों ने खाद वितरण केंद्रों पर पहुंचकर किसानों से चर्चा की तथा ई-टोकन व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली।

कृषि विस्तार अधिकारी से सम्पर्क करें
उपसंचालक सिंह ने बताया कि जिले में वर्तमान में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है। पिछले दिनों क्षेत्र के कई किसानों ने सर्वर धीमा होने और ई-टोकन जनरेट नहीं होने जैसी समस्याओं की शिकायत की थी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने किसानों को मार्गदर्शन दिया और कहा कि समस्या आने पर वे कृषि विकास अधिकारी अथवा नजदीकी कृषि विस्तार अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

14117 टोकन किसानों के जनरेट
उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास आरके सिंह ने बताया कि जिले में 16 मई को ई विकास पोर्टल के माध्यम से 264 टोकन जनरेट किये गये जिसमें किसानों द्वारा यूरिया 14.310, डी.ए.पी. 3.25, एन.पी.के. 6.30, टी.एस.पी. 0.55, एस.एस.पी. 3.45, तथा एम.ओ.पी. 0.60 मीट्रिक टन का वितरण होकर किसानों को प्राप्त हुआ है। इसी प्रकार 01 अप्रैल से 16 मई तक कुल 14117 टोकन किसानों द्वारा जनरेट किये गये है तथा 5694 किसानों द्वारा उर्वरकों का क्रय किया गया है।

जिले में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक
01 अप्रेल से 16 मई तक कुल विकास पोर्टल के माध्यम से यूरिया 751.165, डी.ए.पी. + टी.एस.पी 151.70, एन.पी.के. 169.200, एस.एस.पी. 147.650, तथा एम.ओ.पी. 15.300 मीट्रिक टन का वितरण किसानों द्वारा किया जा चुका है। जिले में पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों का भण्डारण उपलब्ध है। आज दिनांक को जिले में यूरिया 5725.48, डी.ए.पी. + टी.एस.पी 2763.65, एन.पी.के. 4563.85, एस.एस.पी. 4199.70, तथा एम.ओ.पी. 247.25 मीट्रिक टन इस प्रकार कुल 17499.73 मीट्रिक टन उर्वरको की उपलब्धता है।

कृषि अधिकारियों ने देखी समस्या
17 मई को संयुक्त निरीक्षण दल उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास आर.के सिंह, निरीक्षक एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी वायएस निनामा तथा मास्टर ट्रेनर आनंदीलाल पाटीदार ने सैलाना विकासखंड की उर्वरक फर्मों का निरीक्षण किया। किसानों को सुगमता पूर्वक ई-टोकन जनरेट होकर उर्वरक प्राप्त हो रहा है, किसी भी प्रकार की कोई समस्या वर्तमान में नहीं है।