mp news: मनुनिया महादेव के लिए कावड़ लेकर निकले यात्रियों पर गिरा बिजली का तार। इस घटना में कुछ कावड़ियों को तेज करंट लगा। तेज बारिश के कारण टूट गया था केबल। (Kanwar Yatra)
Electricity wire fell on Kanwariyas:रतलाम जिले के जावरा विकासखंड के ग्राम अर्जला में सोमवार सुबह कावड़ यात्रियों के बैंड वाहन पर बिजली लाइन का तार टूट कर गिर गया। तार के करंट की चपेट में आने से चार श्रद्धालु झुलस गए। इनमें से दो को जावरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों के अनुसार प्रतिवर्ष सावन सोमवार पर ग्राम अर्जला से मनुनिया महादेव तक कावड़ यात्रा निकाली जाती है, सोमवार की सुबह गांव से कावड़ यात्रा निकाली गई कावड़ यात्रा में कई श्रद्धालु शामिल थे। (mp news)
सुबह करीब 9.30 यात्रा गांव से शुरू होकर कुछ दूर पहुंची थी, तभी सड़क पर ऊपर से जा रही बिजली लाइन का तार टूटकर यात्रा में शामिल बैंड की गाड़ी पर गिर गया। इससे चार श्रद्धालु करंट की चपेट में आकर घायल हो गए।
कांवड़ लेकर जा रहे शुभम जैन व अन्य नागरिकों ने घायलों की मदद की तथा गम्भीर घायल 20 वर्षीय यशवंत सिंह पिता लालसिंह व 15 वर्षीय कृष्णपाल सिंह पिता धर्मेंद्र सिंह को इलाज के लिए जावरा के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां उन्हें भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है। इन्हीं के साथ विकास पिता रमेश पांचाल और अनिल पिता यशवंत पाटीदार को भी इन्हें बचाने में अर्थिंग लगा था। यशवंत के अनुसार वह बेंड गाड़ी को धक्का दे रहा था, तभी बिजली का तंत्र टूट कर गिरा, जिससे उसे व अन्य लोगों को करंट लगा।