पुलिस के मुताबिक डेढ़ महीने पहले गैंगस्टर बंटी उर्फ अजीत भदौरिया निवासी लाइन नंबर एक, हजीरा पर जानलेवा हमले के गवाह सौरभ यादव के घर चंदनपुरा में गोली चलाने वाले बदमाश अभिषेक उर्फ डब्लू (19) पुत्र राम किशन शर्मा निवासी सेवा नगर और बाबू उर्फ अंश राय (20) पुत्र राम अवध राय निवासी न्यू कॉलोनी नंबर एक पकड़े गए हैं। दोनों बदमाशों ने चार दिन पहले सौरभ के घर फायरिंग की थी। गोलियां उसके दरवाजे पर लगी थीं। फायरिंग की आवाज सुनकर बस्ती वाले आए तो दोनों बदमाश गोलियां चलाकर भाग गए थे। दोनों को दबोच कर रविवार को पुलिस घटना के रिक्रिएशन (crime scene recreation) के लिए सौरभ के घर लाई थी। (MP News)