पोरवाल सोशल ग्रुप के संस्थापक संयोजक राकेश पोरवाल ने बताया कि फागोत्सव के दौरान पोरवाल महिला मंडल व समाज की महिलाएं नृत्य कर पुष्पवर्षा की। अंत में आरती कर प्रसादी का वितरण किया गया। मंडल अध्यक्ष लता सेठिया, निर्मला धनोतिया, कोमल पोरवाल, निखिल पोरवाल, विकास पोरवाल, योगेंद्र दलाल आदि मौजूद थे।
माईजी के मठ पर उड़ रंग गुलाल
हिन्दू नववर्ष के आगमन पर सनातन धर्म सभा महिला मंडल की ओर से मासिक शिवरात्रि पर्व माईजी के मठ में मनाया गया। इस मौके पर महिलाओं ने रंगगुलाल लगाकर भजन, आतिशबाजी कर मिठाई का वितरण किया। इस मौके पर अध्यक्ष राखी व्यास, गायत्री चौहान, रेखा शर्मा, गीता शर्मा, नीना निरंजनी, जया सोमानी, भावना सोमानी, कौशल्या त्रिवेदी, रजनी व्यास, सपना राजपुरोहित, उर्मिला शर्मा, सुनीता शर्मा, प्रेम राव, रेखा खत्री, हंसा व्यास, चंद्रकांता खत्री, अंजू कौशल, मोना शर्मा, कुसुम भट्ट, संध्या चौहान, गोविंद कुंवर, माधवी राठौड़, मंजू राव, संगीता शर्मा, सुधा मालपानी, संजू व्यास,शांतिबाई सांकला आदि महिलाएं उपस्थित थी।
देवभूमि उत्तराखंड समाज में फाग उत्सव
देवभूमि उत्तराखंड समाज ने फाग उत्सव मनाया गया। पद्मश्री पुरस्कार विजेता एवं उत्तराखंड समाज की संरक्षक डॉ. लीला जोशी, नपा आयुक्त हिमांशु भट्ट व पूर्व पार्षद राजीव रावत मुख्य रूप से उपास्थित रहे। इस मौके पर नवीन कार्यकारिणी का गठन किया, जिसमें पार्षद आशा राजीव रावत को अध्यक्ष, आभा पवन जोशी व नंदा बिष्ट को उपाध्यक्ष, रमेश पंत को सचिव, दिनेश बिष्ट व केवलानंद पंत सहसचिव, कोषाध्यक्ष हेतु के लिए हिमांशु बिष्ट एवं गणेश गिरी गोस्वामी को चुना गया। कार्यकारिणी में प्रेमसिंह रावत, भगत सिंह नेगी, जगदीश सिंह नेगी, ब्रिजेश रावत एवं जितेंद्र आर्या को चुना गया। समाजजनों ने फाग उत्सव के दौरान एक दूसरे को बधाई दी। संचालन पवन जोशी एवं आभार प्रेमसिंह पपोला ने माना।