3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्लास्टिक गोडाउन में आग, एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार हुई घटना

फ्रीगंज थाना इलाके में स्थित एक प्लास्टिक के गोडाउन में बुधवार सुबह आग लग गई।

less than 1 minute read
Google source verification
News

प्लास्टिक गोडाउन में आग, एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार हुई घटना

रतलाम. मध्य प्रदेश के रतलाम के फ्रीगंज थाना इलाके में स्थित एक प्लास्टिक के गोडाउन में बुधवार सुबह करीब 9 बजे आग लग गई। आपको बता दें कि, एक सप्ताह के भीतर प्लास्टिक गोडाउन में आग लगने की ये घटना दूसरी बार घटी है। आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

मामले को लेकर नगर निगम के दमकल विभाग के कर्मचारी दशरथ ने बताता कि, प्राप्त जानकारी के अनुसार पता चला है कि, किसी ने कचरे में आग लगा दी थी, जो प्लास्टिक के गोडाउन तक पहुंच गई। बाद में सूचना मिलने पर दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग के विकराल रूप धारण करने से पहले उसपर काबू पा लिया गया।

पढ़ें ये खास खबर- MP में शुरु हो रही है OMG-2 की शूटिंग, इन स्पॉट्स पर होगा अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी का शूट


पहले भी प्लास्टिक गोडाउन में लग चुकी है भीषण आग

आपको बता दें कि, इसके पहले पिछले गुरुवार 14 अक्टूबर को शहर के मोहन नगर इलाके में पगारिया प्लास्टिक के गोडाउन में आग लगी थी। तब 15 दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका था। इस आग के मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था और नगर निगम ने शहर से इस प्रकार के गोडाउन हटाने के लिए 20 अक्टूबर तक जांच रिपोर्ट उपयंत्रियों से मांगी है।

Story Loader