19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP में आम आदमी पार्टी से विधानसभा चुनाव 2023 में टिकट के लिए चार शर्त, देखें वीडियो

दिल्ली व पंजाब विधानसभा चुनाव में सफलता के बाद अब मध्यप्रदेश व राजस्थान में आम आदमी पार्टी सक्रिय हो गई है। इस पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2023 में टिकट चाहने वालों के लिए चार शर्त रखी है, इस शर्त को जाने खबर के वीडियो से।

2 min read
Google source verification
Four conditions for ticket from Aam Aadmi Party in MP, watch video

Four conditions for ticket from Aam Aadmi Party in MP, watch video

रतलाम. पहले दिल्ली व इसके बाद पंजाब में आम आदमी पार्टी की सफलता के बाद मध्यप्रदेश में भी तेजी से आप पार्टी सक्रिय हो गई है। विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियों के बीच इस पार्टी ने टिकट चाहने वालों के लिए शर्त तय कर दी है। इन शर्तो को पूरा करके आसानी से टिकट पा सकते है। यह शर्त क्या है इसके बारे में हम बता रहे है।

आप पार्टी में पंजाब की जीत के बाद कार्यकर्ता तेजी से बन रहे है। पंजाब में सीएम से लेकर बड़ी पार्टियों के अध्यक्ष तक को हमारे सामान्य कार्यकर्ता ने चुनाव हरा दिया। पार्टी के टिकट तो दूर, सामान्य सदस्य बनने के लिए भी चार शर्ते पूरी करना जरूरी है। यह बात आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कही है।

IMAGE CREDIT: patrika

हर जिले में जा रहे प्रदेश अध्यक्ष

पंकज सिंह ने कहा कि अब तक राज्य के 52 में से 36 जिलों में संगठन का दौरा कर चुके है। हर जिले में कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कई जिलों में चिकित्सक से लेकर अन्य समाज प्रमुखों ने पार्टी की सदस्यता ली है। पंजाब की जीत के बाद 38 हजार नए सदस्य बने है। कुल 1.12 लाख कार्यकर्ता पार्टी में सदस्य है। प्रदेश में निकाय चुनाव, पंचायत चुनाव, विधानसभा चुनाव हर सीट पर लड़ेगी।

यह बोले कार्यकर्ता सम्मेलन में


कार्यकर्ता सम्मेलन में पंकज सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मप्र में बगैर रिश्वत दिए कोई कार्य नहीं होता। इसलिए इस सरकार को अब हटाना जरूरी है। यह पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। पंजाब में हमारे मोबाइल सुधारने वाले कार्यकर्ता ने सिद्धू को हरा दिया। मप्र में लाखों करोड़ों रुपये का बजट है, इसके बाद भी सरकारी स्कूल से लेकर अस्पताल की स्थिति खराब है। हर जिले में कार्यक्रम कर रहे है। कार्यकर्ताओं में उत्साह है। पहले सत्ता से परेशान होकर विपक्ष को चुना जाता था, अब आम आदमी पार्टी ने राजनीति की विचारधारा ही बदल दी है। कार्यकर्ता सम्मेलन के पहले भगतसिंह व डॉ अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। जिले के संगठन के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

चार शर्तो के बारे में बताया

चार शर्त के बारे में प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह ने विस्तार से बताया है। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता से लेकर अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हुआ व रैली भी निकाली गई। आम आदमी पार्टी से टिकट पाने के लिए जो चार शर्ते बताई गई है, उसको नीचे दिए गए वीडियो से जाने....