29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर: 15 लाख रेलकर्मियों के लिए सरकार ने ले लिया ये बड़ा निर्णय

अब तक सरकार से नाराज चल रहे रेलकर्मी मोदी सरकार के इस निर्णय से खुशी से झूम उठेंगे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

harinath dwivedi

•

Updated: 19 Feb 2018, 6:24 PM IST

railway news

railway news

रतलाम। नई पेंशन योजना तो कभी सातवे वेतन आयोग से नाराज चल रहे देश के 15 लाख रेलकर्मचारियों के लिए सरकार ने एक बड़ा निर्णय ले लिया है। इस निर्णय से देशभर में रेलकर्मी खुशी से झूम उठेंगे। ये पहली बार होगा की सरकार के निर्णय से रेलवे कर्मचारियों के साथ-साथ उनके परिजन को भी इस निर्णय से लाभ होगा। रतलाम रेल मंडल में सरकार के इस निर्णय से करीब १६ हजार रेलकर्मी व उनके परिवार को लाभ होगा।

रेलकर्मियों को आसान इलाज उपलब्ध कराने के लिए रेलवे बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया है। रेलकर्मियों की तर्ज पर अब उनके परिजनों का भी मेडिकल कार्ड बनेगा। इससे उन्हें देशभर के रेलवे अस्पतालों में सीधे इलाज मिल सकेगा। इस डिजीटल कार्ड में कार्ड धारक की पूरी मेडिकल हिस्ट्री भी दर्ज होगी। रेलवे के इस निर्णय से देशभर में 15 लाख रेलकर्मी के परिजन को लाभ होगा। पश्चिम रेलवे में ये 1.25 लाख व रतलाम रेल मंडल में इससे 16 हजार रेलकर्मी के परिजन लाभन्वित होंगे।

ये भी पढ़े... तोते के घोंसले से मिले सोने-चांदी के जेवर

आधार कार्ड की तरह

चिकित्सा कार्ड आधार कार्ड की तरह होंगे। रतलाम मंडल में रेलवे के चिकित्सा वि ााग के इस निर्णय से करीब १५ हजार कर्मचारी, १६ हजार सेवानिवृत सहित देश के करीब १५ लाख रेल कर्मचारियों को लाभ होगा। बड़ी बात ये है कि अलग-अलग कार्ड होने से परिजन की चिकित्सा के लिए रेलकर्मी का उपस्थित होना अनिवार्य नहीं होगा।

अभी ये है व्यवस्था


मंडल में करीब 16 हजार रेलकर्मचारी व इतने ही सेवानिवृत कर्मचारी हैं। रेलवे अस्पताल की तरफ से इनके चिकित्सा कार्ड बने हुए हैं। इन कार्ड में रेल कर्मचारी के नाम व पद के साथ-साथ परिजन व आश्रित सदस्य का ाी उल्ले ा रहता है। इसमे समस्या तब आती है, जब रेल कर्मचारी लंबी दूरी की ट्रेन में ड्यूटी पर जाता है। एेसे में कार्ड साथ होने पर परिजन को उपचार में परेशानी होती है।

अब होगी ये व्यवस्था

रेलवे बोर्ड के चिकित्सा विभाग में उपनिदेशक एचके सन्होत्रा ने मेडिकल कार्ड के वर्ष २००० के नियम में संशोधन में बदलाव के साथ नए आदेश जारी किए हैं। नए आदेश के अनुसार अब रेलवे के प्रत्येक कर्मचारी का आधार कार्ड की तरह अलग-अलग चिकित्सा कार्ड बनेगा। इससे बड़ा लाभ ये होगा की रेल कर्मचारी के ड्यूटी पर बाहर रहने के दौरान परिजन स्वयं का कार्ड साथ होने से उपवार आसानी से करा पाएंगे।

हमने उठाया था इसको

हमने अलग-अलग मंच पर इस मामले को उठाया था। नए नियम से देशभर में करीब १५ लाख रेल कर्मचारी के परिजन को बड़ा लाभ होगा। संगठन की कर्मचारी हित की लड़ाई की जीत है।

बीके गर्ग, मंडल मंत्री, वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ

आदेश का पालन होगा

बोर्ड के हर आदेश का पालन किया जाता है। कर्मचारियों के परिजन के कार्ड बनाने के कार्य की शुरुआत शीघ्र होगी।

जेके जयंत, मंडल रेल प्रवक्ता, रतलाम रेल मंडल