
indian love story
रतलाम। दो दिल जब मिलने की सोचते है तो उनको न उम्र का बंधन रहता है न जातपात की दीवार। देश की बार्डर भी इसमे बाधा नहीं बन सकती। कुछ इसी तरह की ये प्रेम कहानी है। यहां नायिका फिरंगी है तो नायक भारत का। कुछ वर्ष पहले मिले, एक-दूसरे में कुछ अच्छा लगा, दिन धड़का, फिर बात होने लगी। कुछ समय बाद लगा कि इस तरह बात करने से बेहतर है कि एक दुसरे को जीवन साथी बनाया जाए। बस भारत के छोरे ने कह दिया- I LOVE YOU वील यू मेरी विथ मी। फिरंगी छोरी का दिन भी काफी समय से प्यार के ये तीन शब्द सुनने को बेताब थे। जैसे ही छोरे ने सवाल किया, तुरंत जवाब आया- I LOVE YOU TOO, YES I WILL MERRY WITH YOU...
छोटे गांव से शुरू हुआ ये प्यार
यह प्रेम कहानी है रतलाम जिले के बड़ावदा निवासी विकास बैरागी और यूरोप के चेक गणराज्य की रहने वाली बारबरा सेरेन्हास्का की। बुधवार दोपहर को विकास और बारबरा दोनों अपने परिवार के साथ रतलाम कलेक्टोरेट में विवाह के लिए पहुंचे, जहां वे रजिस्टर्ड विवाह कर रहे हैं। इसके बाद एक सादे समारोह में दोनों फेरे की रस्म कर पवित्र विवाह बंधन में बंध जाएंगे। यूरोप की रहने वाली बारबरा, के साथ उनके मम्मी-पापा, भाई और एक मित्र भी यूरोप से रतलाम आए है।
इस तरह हुआ दोनों में प्यार
विकास और बारबरा बुधवार को जब विवाह के लिए कलेक्टर पहुंचे तो हर कोई सिर्फ उन्हें ही देख रहा था। वह भी सभी का अभिवादन कर रहे थे । विकास और बारबरा ने अपनी प्रेम कहानी और विवाह के संबंध में मीडिया से भी चर्चा की। विकास ने बताया कि वह कंप्यूटर इंजीनियर है और नोएडा के कंपनी में कार्यरत है ,वहीं बारबरा मिनिस्ट्री आफ एजुकेशन चेक-गणराज्य में सरकारी नौकरी में है। वर्ष 2013 में बारबरा शैक्षणिक प्रोजेक्ट पर भारत आई थी। जहां वह डाइट उज्जैन में भी कुछ समय प्रोजेक्ट वर्क पर रही। विकास का भाई राजेश भी डाइट में पदस्थ है। जहां उसकी बारबरा से पहचान हुई।
घर भी गई थी मिलने के लिए
बारबरा इस दौरान बड़ावदा में राजेश और विकास के घर भी गई। जहां उनकी मुलाकात हुई और दोनों में अच्छी मित्रता हो गई। मित्रता धीरे धीरे कब प्यार में बदल गई पता ही नहीं चला। बारबरा से मिलने विकास यूरोप भी गया। 5 साल की मित्रता के बाद उन्होंने अपने प्यार का इजहार किया और विवाह के बंधन में बनने का फैसला किया। दोनों के परिवार भी इसके लिए राजी हो गए। दो दिन पूर्व बारबरा अपने परिवार के साथ रतलाम आई।
Published on:
06 Feb 2019 03:41 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
