30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indian Railway Latest News – रेलवे की बड़ी योजना, करोड़ों यात्रियों को होगा लाभ

Indian Railway Latest News - रेलवे की बड़ी योजना, करोड़ों यात्रियों को होगा लाभ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Ashish Pathak

•

Updated: 18 Aug 2019, 11:34 AM IST

Indian Railway Latest News

ratlam heritage train latest hindi news

रतलाम। Indian Railway Latest News - रतलाम मंडल रेलवे की महत्वपूर्ण योजना को अब उम्मीद के पंख लगे है। रतलाम रेल मंडल की एक महत्वपूर्ण योजना को पश्चिम रेलवे ने मंजूर कर दिया है। अब इसको रेलवे बोर्ड को भेजा जा रहा है। करीब 100 करोड़ रुपए की 30 किमी लंबी नई रेल लाइन डालने की इस योजना से रेलवे को तो लंबे समय तक आर्थिक लाभ होगा ही इसके साथ यात्रियों को भी फायदा होगा।

नौगांवा-मोरवानी- डॉ. आरके नगर नई रेल लाइन योजना को उम्मीद के पंख लगे है। पश्चिम रेलवे ने इसको मंजूर कर दिया है। अब इस योजना को अगले सप्ताह पश्चिम रेलवे रेलवे बोर्ड को भेज रही है। करीब 30 किमी लंबी रेल लाइन पर रेलवे 100 करोड़ रुपए का व्यय करेगी। इस योजना से बगैर रतलाम आए अहमदाबाद, बड़ोदरा, मुंबई, कोंकण रेलवे आदि स्थान से चलने वाली मालगाड़ी सीधे इंदौर तरफ आना-जाना करेगी। इसके अलावा नई यात्री ट्रेन की सौगात भी मिलेगी।

अब रेलवे बोर्ड के पास
बता दे कि लंबे समय से मंडल मुख्यालय पर ट्रेन की संख्या अधिक होने पर प्लेटफॉर्म की कमी महसुस हो रही थी। इसके बाद दो व तीन नंबर प्लेटफॉर्म का तेजी से विकास किया गया। अब रेलवे इससे आगे बढ़कर नौगांवा से मोरवानी-डॉ आरके नगर करीब 30 किमी लंबी नई बायपास रेल लाइन का निर्माण करने जा रही है। इसके लिए ईटावामाताजी से ट्रेन का आना-जाना होगा। इसके साथ ही धराड़, शिवपुर व ईटावा माताजी क्षेत्र को नई रेल लाइन की सुविधा भी मिलेगी। हालांकि मंडल से योजना का पूरा प्लान बनाकर भेज दिया गया, लेकिन पश्चिम रेलवे इसको अब जाकर रेलवे बोर्ड को भेज रही है। इसके पीछे इस योजना से होने वाले लाभ का आकलन करने में समय लगना बताया जा रहा है। रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग के अनुसार पश्चिम रेलवे के इंजीनियरिंग व कार्य विभाग ने संयुक्त रुप से इस प्लान का अध्ययन किया व अब इसको रेलवे बोर्ड को भेजा जा रहा है।

ये है महत्वपूर्ण जानकारी
- नया बायपास करीब 30 किमी लंबा होगा।
- करीब 100 करोड़ रुपए रेलवे इस पर व्यय करेगी।
- पश्चिम रेलवे अगले सप्ताह इसको मंजूर कर रहा है।
- रेलवे बोर्ड के पास ये अंतिम मंजूरी के लिए जाएगा।
- मंजूरी के बाद बोर्ड के अधिकारी सर्वे के लिए आएंगे।
- बोर्ड के सर्वे के बाद राशि स्वीकृत होगी।
- इसके बाद भूमि का अधिगृहण आदि होगा।
- इंदौर, भोपाल से चलने वाली मालगाड़ी व यात्री ट्रेन बगैर रतलाम आए मोरवानी-डॉ आरके नगर स्टेशन जा सकेगी।

प्लान को मंजूर कर दिया
पश्चिम रेलवे ने प्लान को मंजूर कर दिया है। अब इसको रेलवे बोर्ड को भेजा जा रहा है। वहां से मंजूरी के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
- आरएन सुनकर, मंडल रेल प्रबंधक